फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   One year old child dead to wrong doge of medicine

झोलाछाप डॉक्टर ने ली मासूम की जान

Sun, 10 Aug 2014 05:28 AM IST
Updated Sun, 10 Aug 2014 05:28 AM IST
विज्ञापन
One year old child dead to wrong doge of medicine

दिल्ली के कृष्णा नगर इलाके में एक और मासूम का जीवन झोलाछाप डॉक्टर की भेंट चढ़ गया। बुखार आने के बाद झोलाछाप ने एक साल की मासूम को दवाई दी थी। जिसको खाने के बाद बच्ची का शरीर नीला पड़ गया और उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


खबर मिलते ही पुलिस ने मासूम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सिफारिश के बाद सोमवार को मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन


कृष्णा नगर थाना पुलिस ने गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी डॉक्टर मोहम्मद रफीक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक मृतक की शिनाख्त अंजली (1) के रूप हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

और नीला पड़ गया बच्ची का मुंह

One year old child dead to wrong doge of medicine

मूलरूप से गांव बडोला, तहसील, पटियाली थाना बोहरा, कासगंज, यूपी की रहने वाली अंजली अपने परिवार के साथ दिल्ली में वेस्ट कांति नगर में रहती थी। इसके परिवार में पिता मनोज, मां अनीता व एक बड़ी बहन है।

मनोज का अपना व्यवसाय है। गत पांच अगस्त को अंजली को बुखार आ गया। मनोज ने घर के पास ही संजीवनी नाम से क्लीनिक चलाने वाले डॉक्टर रफीक से अंजली को दवाई दिलवाई।

लगातार दो दिन दवा दिलवाने के बाद अंजली का बुखार सही नहीं हुआ। परिजनों के कहने पर रफीक ने अपने पास से एक दवाई को पीसकर छोटी शीशी में मनोज को दे दी। मनोज और उसकी पत्नी ने घर पहुंचकर जैसे ही दवाई अंजली को पिलाई, उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। कुछ ही देर में उसका चेहरा बाद में शरीर नीला पड़ गया।

डॉक्टर के पास नहीं है कोई डिग्री

One year old child dead to wrong doge of medicine

अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने अंजली को मृत घोषित कर दिया। इधर रिश्तेदारों के कहने पर बृहस्पतिवार मनोज ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जीटीबी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। इधर, मामले की छानबीन के दौरान पुलिस को रफीक के पास से कोई डिग्री नहीं मिली।

पुलिस ने शुरूआती जांच के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अंजली को दी गई दवाई का सैंपल भी कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed