फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   One thousand primary health centers will be set up in Delhi

दिल्ली में 1000 स्वास्थ्य केंद्रों को मंजूरी, 426 मोहल्ला क्लिनिक की जगह तय

Wed, 08 Aug 2018 12:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 08 Aug 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
One thousand primary health centers will be set up in Delhi
फाइल फोटो
दिल्ली में जल्द ही एक हजार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की स्थापना की जाएगी। मंगलवार को समीक्षा बैठक में यह फैसला लेते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 426 नए मोहल्ला क्लिनिक के लिए जगह भी निश्चित कर दी है। 
विज्ञापन


इस समय दिल्ली में करीब 187 मोहल्ला क्लिनिक संचालित है। दिल्ली सरकार इनकी संख्या को करीब एक हजार से ज्यादा लेकर जाना चाहती है।  

जानकारी के अनुसार, बैठक में 300 स्कूल क्लिनिक भी खोलने को मंजूरी दी गई है। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में मौजूद सरकारी स्कूलों में दिल्ली सरकार ने स्वास्थ्य सेवाएं देने का निर्णय लिया है। 
विज्ञापन


बैठक के दौरान सरकारी अस्पतालों में लंबे समय से बंद पड़े ऑपरेशन थियेटर को लेकर भी सीएम केजरीवाल ने सवाल किए। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि इस समय करीब 90 फीसदी ऑपरेशन थियेटर चल रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही शेष 10 फीसदी ऑपरेशन थियेटर को भी जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा। इसके अलावा बैठक में ये भी जानकारी दी है कि सभी सरकारी अस्पतालों में करीब 95 फीसदी मेडिकल उपकरण सही स्थिति में काम कर रहे हैं।  

मरीजों को इनका लाभ दिया जा रहा है। कुछ अस्पतालों में मशीनें खराब होने के कारण उनकी मरम्मत की दिशा में काम चल रहा है। बैठक के अंत में सीएम केजरीवाल ने अस्पतालों से जुड़े लंबित प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश भी दिए हैं।       
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed