फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   One thousand page charge sheet filed in murder case of Swiss woman Nina Berger

Swiss Woman Murder: नीना बर्जर की हत्या मामले में एक हजार पेज का आरोप पत्र दाखिल, पुलिस ने बताई वजह

Mon, 15 Jan 2024 11:08 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 15 Jan 2024 11:08 AM IST
सार

Swiss Woman Murder: दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में स्विस नागरिक नीना बर्जर की हत्या के मामले में आरोप पत्र दाखिल कर दिया है। पुलिस आरोप पत्र में हत्या की वजह को बताया गया है। पुलिस ने कहा कि आरोपी ने महिला से करीब सात लाख रुपये की मांग की थी।

विज्ञापन
One thousand page charge sheet filed in murder case of Swiss woman Nina Berger
कोर्ट डेमो - फोटो : साेशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली पुलिस ने स्विस नागरिक नीना बर्जर की हत्या के मामले में आरोपी गुरप्रीत सिंह के खिलाफ एक हजार पेज का आरोप पत्र दाखिल किया है। दिल्ली पुलिस ने आरोप पत्र में लिखा कि महिला की हत्या का मुख्य कारण पीड़ित और आरोपी के बीच वित्तीय विवाद था। 
विज्ञापन

 

20 अक्तूबर को तिलक नगर में करीब 30 साल की नीना बर्जर का क्षत-विक्षत शव निगम के एक स्कूल की दीवार के पास पड़ा मिला था। महिला के शव हाथ-पैर जंजीरों से बंधे हुए थे। इनमें ताला लगा हुआ था। घटना के अगले दिन पुलिस ने इस मामले में पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी निवासी आरोपी को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, एक हजार पन्नों की चार्जशीट में पुलिस ने गुरप्रीत को स्विस महिला की हत्या में एकमात्र आरोपी के रूप में उल्लेखित किया है। उन्होंने कहा कि आरोप पत्र 11 जनवरी को शहर की एक अदालत में दाखिल किया गया था। 

विज्ञापन

नीना और आरोपी गुरप्रीत के बीच वित्तीय विवाद था हत्या का मुख्य कारण
पत्र के मुताबिक, हत्या के पीछे मुख्य मकसद सिंह और बर्जर के बीच वित्तीय विवाद था। पुलिस ने कहा कि आरोपी ने महिला से करीब सात लाख रुपये की मांग की थी। सिंह और उनके पिता पत्थर और रत्नों के व्यापारिक व्यापारी थे। 

आरोपी ने स्विट्जरलैंड की अपनी यात्रा के दौरान बर्जर को कुछ रत्न देने की पेशकश की थी। उसने महिला की समस्याओं से ठीक करने के बहाने तंत्र-मंत्र किया। इसके बाद उसने उससे पैसे की मांग करनी शुरू कर दी। हत्या से पहले आरोपी ने बर्जर के अलग-अलग एटीएम से पैसे निकालने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहा।

पुलिस ने अदालत को बताया कि यह संदेह है कि सिंह के पिता, जिनसे हत्या के मामले में पूछताछ की जानी है, देश छोड़कर भाग गए हैं, इसलिए एक लुक-आउट सर्कुलर जारी किया गया है। पुलिस ने आरोप पत्र में अदालत को यह भी बताया कि आरोपी ने कक्षा आठ तक पढ़ाई की है। पुलिस ने कहा कि शस्त्र अधिनियम के तहत एक अन्य मामले में आरोपी गुरप्रीत के खिलाफ जल्द ही एक अलग आरोप पत्र दायर किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed