फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   One stabbed to death in Delhi's Bhajanpura

दिल्ली में मर्डर: भजनपुरा में चाकू से गोदकर एक की हत्या, जेल से छूटकर बाहर आया था आरोपी

Mon, 22 Jul 2024 07:56 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 22 Jul 2024 07:56 AM IST
सार

दिल्ली के भजनपुरा इलाके में एक युवक ने दूसरे युवक की हत्या कर दी। दिल्ली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की शिनाख्त लोनी निवासी जिशान के रूप में हुई।

विज्ञापन
One stabbed to death in Delhi's Bhajanpura
anuj crime - फोटो : istock

विस्तार

भजनपुरा में सड़क पार करने के दौरान महज कंधा टकराने पर एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त अशोक विहार, लोनी, गाजियाबाद निवासी जिशान (18) के रूप में हुई है। हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। 
विज्ञापन


पुलिस ने छानबीन के बाद उसे दबोच लिया। आरोपी की पहचान अशोक विहार, लोनी, गाजियाबाद निवासी दीपक उर्फ शालू के रूप में हुई है। एक सप्ताह पूर्व ही वह हत्या के प्रयास के एक मामले में गाजियाबाद की डासना जेल से बाहर आया है। इसके खिलाफ पहले भी लूटपाट समेत दो मामले दर्ज हैं। 
विज्ञापन


उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. जॉय टिर्की ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 9.30 बजे पुलिस को खबर मिली कि गोकुलपुरी, फ्लाईओवर के पास फुटपाथ पर एक युवक खून से लथपथ पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को जीटीबी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में मृतक की शिनाख्त लोनी निवासी जिशान के रूप में हुई। इसके परिवार में पिता अल्लाह नूर व अन्य सदस्य है। जिशान पेशे से कारपेंटर का काम करता था। शनिवार को वह काम के लिए दिल्ली आया था। लोकल पुलिस के अलावा नारकोटिक्स इंस्पेक्टर किरणपाल ने भी पड़ताल शुरू की। सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान कर ली गई। बाद में आरोपी दीपक को दबोच लिया गया। आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार कर ली। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed