{"_id":"5e4db0988ebc3eccde1dff39","slug":"one-single-course-will-open-opportunities-to-give-services-in-80-countries","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक कोर्स 80 देशों में खोलेगा सेवाएं देने का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक कोर्स 80 देशों में खोलेगा सेवाएं देने का मौका
Thu, 20 Feb 2020 03:33 AM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Thu, 20 Feb 2020 03:33 AM IST
सार
- फोरेंसिक आडिट और डिजिटल एकाउंटिंग के विशेषज्ञ तैयार करेगा सीए संस्थान
- चार्टर्ड एकाउंटेंट संस्थान का गुजरात स्टेट फोरेंसिक यूनिवर्सिटी के साथ हुआ करार
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चार्टर्ड एकाउंटेंट संस्थान, गुजरात स्टेट फोरेंसिक यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर फोरेंसिक आडिट और डिजिटल एकाउंटिंग के विशेषज्ञ तैयार करेगा। दोनों संस्थानों के बीच इसका करार हो चुका है। यहां से प्रशिक्षण प्राप्त सीए 80 देशों में अपनी सेवाएं दे सकेंगे। खास बात ये है कि इस कोर्स की अवधि मात्र 17 दिन है। फीस 75 हजार रुपये है।
विज्ञापन
डिजिटल एकाउंटिंग व एश्योरेंस बोर्ड के नवनियुक्त चेयरमैन सीए मनु अग्रवाल ने बुधवार को सीए संस्थान सिविल लाइंस में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डिजिटल एकाउंटिंग के लिए अहमदाबाद में छह दिन का आवासीय कोर्स होगा। इसके बाद सात दिन का कोर्स सीए संस्थान के हैदराबाद चैप्टर में करना होगा। फिर 50 घंटे का ई लर्निग कोर्स पास करना होगा। परीक्षा में पास होने वाले सीए को गुजरात फोरेंसिक यूनिवर्सिटी और सीए संस्थान का प्रमाणपत्र मिलेगा। चूंकि गुजरात फोरेंसिक यूनिवर्सिटी का 80 देशों के साथ समझौता है, इसलिए इस कोर्स को पूरा करने वाले सीए इन देशों में अपनी सेवाएं दे सकेंगे।
विज्ञापन
इन कोर्स की होगी शुुरआत
सीए मनु अग्रवाल ने बताया कि डिजिटल एकाउंटिंग के बढ़ते असर को देखते हुए जल्द ही दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रें स का आयोजन किया जाएगा। साइबर सिक्योरिटी का प्रशिक्षण भी 164 शाखाओं में शुरू किया जाएगा। चार्टर्ड एकाउंटेंटों को फोरेंसिक ऑडिट की शुरुआती जानकारी देने के लिए तीन दिवसीय फोरेंसिक आनलाइन कोर्स की शुरुआत कर दी गई है। इस कोर्स के जरिये 20 से 25 हजार सीए को प्रशिक्षित किए जाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
सीए मनु अग्रवाल को मिली कई नई जिम्मेदारियां
शहर के वरिष्ठ चार्टर्ड एकाउंटेंट सीए मनु अग्रवाल को सीए संस्थान की ओर से कई नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। वे वर्ष 2020-21 के लिए डिजिटल एकाउंटिंग एंड एश्योरेंस बोर्ड के चेयरमैन बनाए गए हैं। डिजिटल एकाउंटिंग इन्हीं की देखरेख में आगे बढ़ेगी। इसके अलावा डिजिटल री-इंजीनियरिंग एंड लर्निंग हब ग्रुप का डिप्टी कन्वीनर और अनुशासन समिति का सदस्य भी बनाया गया है। इसी तरह 11 कमेटियों में भी अलग अलग जिम्मेदारी दी गई है।