फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   one Side lover, express love otherwise splashed with acid

एकतरफा आशिक, कहा प्यार का इजहार कर नहीं तो तेजाब डाल दूंगा

Tue, 18 Aug 2015 12:09 AM IST
Updated Tue, 18 Aug 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
one Side lover, express love otherwise splashed with acid

खजूरी खास इलाके में एकतरफा प्यार में कथित आशिक ने 12वीं की छात्रा का जीना मुश्किल कर दिया। जबरन प्यार स्वीकार करने की धमकी देकर आरोपी पीड़िता और उसके परिवार पर तेजाब डालने की धमकी दे रहा था।

विज्ञापन


यही नहीं अक्सर वह छात्रा को फोन कर उठाकर ले जाने और दुष्कर्म करने तक की धमकी देता था। परेशान होकर पीड़िता खुद थाने पहुंची और पुलिस से शिकायत की।

मामला दर्ज कर पुलिस ने सोमवार को आरोपी गौरव (23) को गिरफ्तार कर लिया है। पिछले साल नवंबर में भी पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन

जबरन उसे पकड़कर प्यार का इजहार किया

one Side lover, express love otherwise splashed with acid

पुलिस के मुताबिक पीड़िता शालू (18)(बदला हुआ नाम) परिवार के साथ खजूरी खास इलाके में रहती है। पास में कथित आशिक गौरव रहता है।


शालू के मुताबिक पिछले काफी समय से गौरव उसका पीछाकर सड़क पर बातचीत करने का प्रयास कर रहा था। पिछले साल उसने जबरन उसे पकड़कर प्यार का इजहार किया।

मना करने वह उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़िता की शिकायत पर 30 नवंबर 2014 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन उसे जमानत मिल गई।

आरोपी आते-जाते उससे अश्लील इशारे करता

one Side lover, express love otherwise splashed with acid

इसके बाद तो आरोपी ने शालू की जिंदगी नरक बना दी। आरोपी आते-जाते उससे अश्लील इशारे करता। साथ ही वह उससे प्यार स्वीकार करने की बात करता।


शालू ने आरोप लगाया कि गौरव उसकी मां, भाई और उस पर तेजाब डालने की धमकी भी देता था। शालू ने आरोप लगाया कि उसने फोन पर उसे अगवा करने और जबरन दुष्कर्म करने की धमकी दी।

परेशान होकर रविवार को उसने खजूरी थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की। छानबीन के बाद मामला दर्ज कर आरोपी गौरव को सोमवार गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed