फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   One of the injured woman died in hospital.

एक और घायल युवती की अस्पताल में मौत

Fri, 02 Jan 2015 01:51 PM IST
अमर उजाला, साहिबाबाद
अमर उजाला, साहिबाबाद Updated Fri, 02 Jan 2015 01:51 PM IST
विज्ञापन
One of the injured woman died in hospital.

जीटी रोड पर आईमी कॉलेज के सामने कार और ट्रक की भिड़ंत में घायल हिना ने बृहस्पतिवार को जीटीबी में दम तोड़ दिया। उधर, हादसे में मृतक आदित्य चौधरी की आईडी फर्जी निकली है।

विज्ञापन


मृतक मूलरूप से रुद्रपुर का रहने वाला था और उसका असली नाम विक्रम सिंह ठाकुर था। वह पिछले दो माह से संजय नगर स्थित अपनी ससुराल में रह रहा था।

पुलिस जांच में पता चला कि हिना के साथ विक्रम का अफेयर चल रहा था। उधर, अब घायल अनुराग की हालत खतरे से बाहर है।

बकौल एसएचओ साहिबाबाद आदित्य चौधरी की जेब से मिला पहचान पत्र फर्जी था। आदित्य की मां माया ने बताया कि उसका असली नाम विक्रम ठाकुर है।

वह मूलरूप से ग्राम कुलसुगगा रुद्रपुर का निवासी था व कई माह से विक्रम बेरोजगार था। विक्रम के शव को लेकर मां रुद्रपुर रवाना हो गई है। बकौल एसएचओ साहिबाबाद जांच की जा रही है कि चोरी की कार विक्रम के पास कैसे आई।
विज्ञापन


वहीं, हादसे में घायल हिना की बृहस्पतिवार सुबह जीटीबी में मौत हो गई। नंदनगरी निवासी हिना के शव को मां रेखा को सौंपा दिया गया है।

हिना मंगलवार को दोस्तों के साथ जाने की बात कहकर घर से निकली थी। उधर, जब पुलिस ने अनुराग से पूछताछ की तो उसने कुछ याद नहीं होने की बात कही। दिल्ली पुलिस पूछताछ के लिए अनुराग को हिरासत में ले सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस की टक्कर से महिला की मौत
बृहस्पतिवार सुबह हिंडन बैराज से अर्थला जा रहे बाइक सवार युवक राकेश व महिला को तेज रफ्तार बस ने हिंडन पुल के पास पीछे से टक्कर मार दी।

हादसे में महिला रंजना मौर्या(35) पत्नी महराम सिंह की मौत हो गई, जबकि युवक को भी चोटें आईं हैं। हालांकि आरोपी चालक बस सहित मौके से भाग निकला।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सुल्तानपुर की रहने वाली रंजना अपने बेटे राघवेंद्र (10) के इलाज के लिए गाजियाबाद अपने भतीजे राकेश के घर आईं थीं। राघवेंद्र का नरेंद्र मोहन अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed