फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   One murder, one suicide in Delhi

Delhi Crime : वसंतकुंज में होटल की छत से कूदकर महिला ने की आत्महत्या, प्रीत विहार में सिर पर डंबल मार कर हत्या

Fri, 20 Dec 2024 05:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 20 Dec 2024 05:24 AM IST
सार

महिला दीया सैनी (49) के 10 वर्षीय बेटे की मौत से अवसाद का शिकार हो गई थीं। इस घटना के बाद क्लब की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

विज्ञापन
One murder, one suicide in Delhi
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण-पश्चिमी जिले के वसंतकुंज (नॉर्थ) में एक महिला ने बेटे के गम में इम्पीरियल होटल की छत से कूदकर जान दे दी। महिला दीया सैनी (49) के 10 वर्षीय बेटे की मौत से अवसाद का शिकार हो गई थीं। इस घटना के बाद क्लब की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

विज्ञापन


दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार मृतका दीया सैनी सेक्टर बी-1 वसंतकुंज में पति विशाल सिंह के साथ रहती थी। उनके पति गुरुग्राम स्थित एक बैंक में मैनेजर हैं। पुलिस ने बताया कि ब्लड कैंसर से उनके 10 वर्षीय बेटे की मौत हो गई थी। इसके बाद वह बेटे के गम में गुमसुम रहती थीं। इसके बाद वह डिप्रेशन में चली गईं। महिला 17 दिसंबर की सुबह करीब 10 बजे क्लब पहुंचीं। इसके बाद वह छत पर गईं और चौथी मंजिल से छलांग लगा दी। पीड़िता को पास के फोर्टीज अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


सुरक्षा पर उठ रहे सवाल
एक पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना से एक दिन पहले मृतका क्लब में आयोजित पारिवारिक पार्टी में शामिल हुई थीं। बताया जा रहा है कि इस दौरान ही उन्होंने छत पर जाने का रास्ता व छत आदि का पता कर दिया लिया था। पार्टी के अगले दिन वह सुबह उसी इंपीरियल क्लब में पहुंच गईं और छलांग लगा दी। पुलिस अधिकारी क्लब की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये सवाल हैं...

  • महिला क्लब की सदस्य नहीं थी वह फिर क्लब में कैसे अंदर चली गईं। 
  • इसके बाद वह छत पर चली गई किसी ने देखा नहीं। 
  • छत पर स्वीमिंग पुल है। स्वीमिंग पुल में अटेंडेंट 24 घंटे तैनात रहता है फिर घटना के समय अटेंडेंट क्यों नहीं था। 

 

सिर पर डंबल मारकर साथी की हत्या

प्रीत विहार इलाके में बुधवार देर रात एक फूड काॅर्नर पर काम करने वाले एक कर्मचारी ने झगड़े के दौरान अपने साथी के सिर पर डंबल मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान नेपाल निवासी प्रकाश के रूप में हुई है। पुलिस ने फूड कॉर्नर की मालकिन के बयान पर गैर इरादतन हत्या और साक्ष्य को छिपाने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस वारदात को अंजाम देकर फरार हुए आरोपी सूरज की तलाश में दबिश दे रही है।

बृहस्पतिवार सुबह प्रीत विहार थाना पुलिस को एक महिला ने अपने एक कर्मचारी की हत्या किए जाने की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस हेडगेवार अस्पताल पहुंची। पुलिस को वहां शंकर विहार निवासी तृप्ता रस्तोगी मिली। उसने बताया कि वह शंकर विहार, प्रीत विहार में दीदी नाम से फूड कॉर्नर चलाती है। उसके फूड कॉर्नर में दो कर्मचारी सूरज और प्रकाश काम करते थे। दोनों यहीं पर रहते थे। बुधवार देर रात करीब ढाई बजे दोनों के बीच झगड़ा हो गया।

सूचना मिलने के बाद वह तुरंत वहां पहुंची। प्रकाश घायल अवस्था में पड़ा था। उसके सिर से खून निकल रहा था। प्रकाश ने बताया कि सूरज के साथ उसका झगड़ा हो गया था और वह उसके सिर पर डंबल से हमला कर फरार हो गया है। मालकिन ने उसके सिर पर कपड़े से पट्टी बांध दी। अगली सुबह करीब 10 बजे उसे राधू प्लेस स्थित संजीवनी क्लीनिक ले गए, जहां से उसे हेडगेवार अस्पताल में रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed