फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   one more member left aam aadmi party

AAP में बगावत जारी, एक और ने दिया इस्तीफा

Wed, 28 May 2014 09:03 PM IST
Updated Wed, 28 May 2014 09:03 PM IST
विज्ञापन
one more member left aam aadmi party

लोकसभा चुनाव में करारी हार मिलने के बाद आम आदमी पार्टी का बिखरना शुरू है। शाजिया इल्मी और दो अन्य संस्थापक सदस्यों के पार्टी छोड़ने के बाद एक और अहम सदस्य ने पार्टी को अलविदा कह दिया है।

विज्ञापन


पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल के जेल जाने के बाद पार्टी में अलगाव शुरू हुआ तो अब बंद होने का नाम नहीं ले रहा।

गौतमबुद्घ नगर लोकसभा सीट पर पार्टी की हार के बाद अब विधानसभा उपचुनाव की तैयारी में जुटी आप को ये झटका मिलना अच्छा संकेत नहीं माना जा रहा है।

इसलिए छोड़ दी पार्टी

one more member left aam aadmi party

हालांकि, आम आदमी पार्टी की जिला इकाई कुछ सदस्यों के पार्टी छोड़ने की खबरों को निराधार बता रही है, लेकिन इस्तीफा देने का सिलसिला लगातार जारी है।

जिला संगठन मंत्री विनोद शर्मा ने भी इस्तीफा दे दिया है। लोकसभा चुनाव में जिला कार्यकारिणी व स्वराज के सिद्धांतों की अनदेखी का आरोप लगाने के साथ-साथ उन्होंने पार्टी की भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ी जा रही लड़ाई को खोखला बताया है।

शाजिया इल्मी, गोपीनाथ जैसे नेताओं के पार्टी छोड़ने के बाद अब आप को एकजुट करना बड़ी चुनौती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चुनावी तैयारियां शुरू

one more member left aam aadmi party

आम आदमी पार्टी ने नोएडा विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

लोकसभा चुनाव की उपलब्धियों को मुद्दा बनाकर पार्टी विधानसभा उपचुनाव में उतरने जा रही है। उपचुनाव से तीन महीने पहले पार्टी अपना प्रत्याशी घोषित कर देगी।

उपचुनाव की तैयारी को लेकर बुधवार को जिला संयोजक नरेंद्र यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव में एक करोड़ से ज्यादा वोट हासिल कर पार्टी ने इतिहास रचा है।

विज्ञापन

खुद को तैयार कर रही AAP

one more member left aam aadmi party

दिल्ली विधानसभा चुनाव के मुकाबले लोकसभा चुनाव में चार प्रतिशत अधिक वोट मिले हैं। किसी भी नए दल के लिए पहले ही लोकसभा चुनाव में चार सीटें जीतना उपलब्धि से कम नहीं है।

गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीट पर पार्टी के प्रत्याशी ने करीब 32 हजार वोट प्राप्त किए थे, जिसमें 24 हजार से ज्यादा वोट अकेले नोएडा विधानसभा क्षेत्र से मिले हैं।

नोएडा में अपनी मजबूत स्थिति देख पार्टी आगामी विधानसभा उपचुनाव में अपना प्रत्याशी उतारने जा रही है।

15 लोगों की कमेटी बनी

one more member left aam aadmi party

जिला संयोजक ने कहा कि बूथ स्तर पर पहले से ज्यादा मजबूत पकड़ बनाने के लिए नोएडा को 15 जोन में बांटा गया है।

जोन स्तर पर सामंजस्य कायम करने के लिए 15 लोगों की कोर्डिनेशनल कमेटी गठित की गई है।

उन्होंने कहा कि पार्टी के जिला सचिव और प्रवक्ता ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, लेकिन दोनों पार्टी के सदस्य बने रहेंगे। यशपाल चौहान को कार्यकारी जिला सचिव नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed