{"_id":"5b3398c04f1c1b644d8b8d40","slug":"one-man-and-woman-dead-in-road-accident-in-jewar-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक और ई-रिक्शा में हुई जोरदार टक्कर, 2 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक और ई-रिक्शा में हुई जोरदार टक्कर, 2 की मौत
ब्यूरो,अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 27 Jun 2018 07:31 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेवर-खुर्जा रोड पर मंगलवार रात एक तेज रफ्तार अपाचे बाइक ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा के चालक और महिला बुरी तरह जख्मी हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां महिला को मृत घोषित कर दिया। जबकि, चालक को दिल्ली रेफर कर दिया। जहां उसने भी दम तोड़ दिया। हादसे के बाद से आरोपी बाइक चालक फरार है।
विज्ञापन
जेवर कस्बे के मोहल्ला चामंडवाला निवासी गंगादेवी पत्नी हरदेव सिंह कस्बे में फल बेचती है। मंगलवार रात वह मोहल्ला किला कॉलोनी निवासी शरीफ के ई-रिक्शा से नीमका के पास बाग से आम लेकर लौट रही थी, तभी जेवर की तरफ से जा रहे तेज रफ्तार अपाचे बाइक सवार युवक ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा चालक व महिला गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों को जेवर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने गंगा देवी (45 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया। वहीं ई-रिक्शा चालक शरीफ (35 वर्ष) को गंभीर हालत में दिल्ली ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। वहां देर रात शरीफ की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
शरीफ के परिजनों ने जेवर कोतवाली में मामला दर्ज करा दिया है। पुलिस ने बताया कि रात का फायदा उठाकर बाइक सवार फरार होने में कामयाब रहा। बाइक की नंबर प्लेट कोई रजिस्ट्रेशन नंबर भी नही है। बाइक सवार की तलाश की जा रही है।