{"_id":"5a84b3ec4f1c1b3c718b4def","slug":"one-lakh-letters-will-be-sent-to-pm-under-rap-roko-movement","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘रेप रोको आंदोलन’ के तहत PM मोदी को DCW भेजेगी एक लाख पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘रेप रोको आंदोलन’ के तहत PM मोदी को DCW भेजेगी एक लाख पत्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 15 Feb 2018 10:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली महिला आयोग राष्ट्रव्यापी ‘रेप रोको आंदोलन’ के तहत लोगों के हस्ताक्षरयुक्त एक लाख पत्र प्रधानमंत्री को भेजेगा। इन पत्रों में प्रधानमंत्री मोदी से महिलाओं और बच्चों के प्रति अपराध रोकने के लिए कदम उठाने की मांग की जाएगी। आंदोलन को अब नुक्कड़ नाटकों के जरिये फैलाया जा रहा है।
विज्ञापन
आयोग अस्मिता थियेटर और विद्यार्थियों की नुक्कड़ नाटक टीम के साथ विभिन्न क्षेत्रों में नुक्कड़ नाटक कर रही है। इस दौरान पहले महिलाओं के प्रति हिंसा पर एक नुक्कड़ नाटक किया जाता है, फिर आंदोलन की मांगों के बारे में बताया जाता है।
विज्ञापन
पर्चे बांटे जाते हैं और उनसे प्रधानमंत्री के लिए पत्र पर हस्ताक्षर कराए जाते हैं। आयोग के अनुसार, 8 मार्च तक यह नुक्कड़ नाटक पूरी दिल्ली में होंगे। आयोग अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा कि बदलाव तभी होगा जब सरकार और समाज महिलाओं और बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराध के खिलाफ खड़े होंगे।
विज्ञापन