फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   one floor of medanta hospital is vocated due to pm security in gurgaon

प्रधानमंत्री की सुरक्षा के चलते मेदांता अस्पताल का एक फ्लोर कराया खाली

Mon, 31 Oct 2016 11:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Mon, 31 Oct 2016 11:10 AM IST
विज्ञापन
one floor of medanta hospital is vocated due to pm security in gurgaon
- फोटो : अमर उजाला

हरियाणा स्वर्ण जयंती समारोह के आयोजन को लेकर कार्यक्रम स्थल के पास की सभी हाइराइज भवनों पर भी सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। ऐसे कई भवनों या स्थानों को कवर किया जा रहा है। ताकि कार्यक्रम स्थल पर किसी भी संदिग्ध द्वारा नजर न रखी जा सके। नजदीक ही स्थित 14 फ्लोर वाले मेदांता अस्पताल की ऊपर की फ्लोर खाली कराई गई हैं। यहां पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। 

विज्ञापन


राजीव चौक के नजदीक सोहना रोड से सटे ताऊ देवीलाल स्टेडियम में एक नंवबर को हरियाणा स्वर्ण जयंती कार्यक्रम का आयोजन होना है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री मनोहर लाल के अलावा विदेशी निवेशक समेत काफी संख्या में वीवीआईपी शामिल होंगे। मौजूदा हालात व त्योहारों के मद्देनजर इस बार सुरक्षा मानकों का अधिक ख्याल रखा जाएगा।
विज्ञापन


कार्यक्रम स्थल के नजदीक कई हाइराइज बिल्डिंगें हैं, जिनकी छतों से सीधे कार्यक्रम स्थल के अंदर तक देखा जा सकता है। पीएम की सुरक्षा में कोई चूक न हो, इसके लिए कार्यक्रम स्थल के नजदीक एक निर्माणाधीन भवन को मुख्यमंत्री के होर्डिंग से कवर किया गया है। इसके अलावा इन भवनों में पुलिसकर्मी भी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा को लेकर शहर में करीब आठ हजार पुलिसकर्मियों की डयूटी लगाई गई है। साथ ही 20 आईपीएस अधिकारियों को लगाया गया है। सेक्टर-29 लेजरवैली पार्क में बनाए गए हेलीपेड पर भी सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। कार्यक्रम स्थल में भी अभी से आवाजाही पर कड़ी सुरक्षा बरती जा रही है। प्राइवेट वाहनों के अंदर जाने पर रोक लगा दी गई है। इन वाहनों के लिए इस्लामपुर में पार्किंग का इंतजाम किया गया है।


समारोह स्थल के पास कई अस्पताल हैं। डयूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि एंबूलेंस व बीमार व्यक्ति को ले जा रहे वाहन को जल्दी व नजदीकी रास्ते से अस्पताल पहुंचाने में मदद करें। यदि मेडिकल इमरजेंसी में किसी व्यक्ति को पुलिस की मदद की जरूरत है तो वह तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम-100, 2316100, डीसीपी ट्रैफिक-9999981808, डीसीपी ईस्ट-9999981804 पर फोन कर सकता है। -बलबीर सिंह, डीसीपी ट्रैफिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed