फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   one dies on building collapse in gurgaon

निर्माणाधीन घर का छज्जा गिरा, एक की मौत

Wed, 11 Jun 2014 07:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Wed, 11 Jun 2014 07:35 PM IST
विज्ञापन
one dies on building collapse in gurgaon

गुड़गांव के सेक्टर-46 में एक निर्माणाधीन घर का छज्जा गिरने से तीन मजदूर दब गए। मजदूरों के दबने की सूचना मिलने पर आसपास के लोग बचाव के लिए पहुंचे और तीनों को निकाला।

विज्ञापन


जिसमें दो की हालत गंभीर होने से उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया जहां एक की मौत हो गई। सूचना के बाद सदर थाना पुलिस ने लापरवाही के आरोप में मकान मालिक समेत ठेकेदार के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सेक्टर-46 में बन रहे निर्माणाधीन मकान में वेस्ट बंगाल निवासी मोहम्मद खब्बीर (45) और हलील समेत अन्य मजदूर काम कर रहे थे। काम के दौरान अचानक मकान का छज्जा नीचे गिर गया, जिसमें तीनों लोग नीचे दब गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने तुरंत गंभीर रुप से घायल दो मजदूरों को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। जिसमें हमीम की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें ममता अस्पताल में दाखिल कराया गया। देर रात हमीम की मौत हो गई।

इस पर पुलिस ने मकान मालिक शिव कुमार दहिया और ठेकेदार कुलवीर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। मामले की जांच कर रही सदर थाना एएसआई मंजुला ने बताया कि दोनों को गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरु कर दी गई है आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


वाहन से कुचलकर व्यक्ति की मौत
दिल्ली-जयपुर हाइवे पर बीती रात तेज रफ्तार में आ रहा वाहन एक व्यक्ति को कुचलकर फरार हो गया। दुर्घटना के बाद पुलिस को सूचित किया गया। जिस पर बिलासपुर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है। पुलिस के अनुसार, झज्जर सालावास गांव निवासी विजय कुमार अपने दोस्त राजस्थान निवासी शहजाद (42) के साथ गुड़गांव की तरफ आ रहा था। इस दौरान बिलासपुर के पास एनएच 8 पर तेज रफ्तार से आ रहे वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें शहजाद की मौत हो गई। इस संबंध में बिलासपुर थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed