फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   one died on road accident, three injurd

दो जगह पलटा ऑटो, एक की मौत तीन घायल

Sun, 06 Apr 2014 06:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sun, 06 Apr 2014 06:14 PM IST
विज्ञापन
one died on road accident, three injurd

फरीदाबाद में दो अलग-अलग स्थानों पर हुए ऑटो पलटने के हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरी घटना में तीन घायल हो गए। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


पहले हादसा एनएच-2 पर गांव सीकरी के पास हुआ। रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे एक ऑटो फरीदाबाद की ओर से सवारियों को लेकर जा रहा था। जब ऑटो गांव सीकरी के पास पहुंचा तभी उसे किसी अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


टक्कर लगते ही ऑटो बीच सड़क पर पलट गया। इस हादसे में ऑटो में दबकर एक 50 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। गांव के लोगों ने घायलों हो नजदीक के निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले के जांच अधिकारी सुनील कुमार का कहना है कि मृतक के शव को पहचान के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। हादसे में कितने लोग घायल हुए हैं, इसका अभी पता नहीं चल सका है। घायलों का पता चलने पर उनके बयानों के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा।

एक अन्य मामले में गांव फतेहपुर बिल्लौच स्थित एक पेट्रोल पंप के पास चालक की लापरवाही के कारण एक ऑटो बीच सड़क पर पलट गया। सवारियों का आरोप है कि चालक ने शराब पी रखी थी। लगभग 49 वर्षीय ऋषिपाल फतेहपुर बिल्लौच में अपने परिवार के साथ रहता है।

बताया गया है कि रविवार सुबह वह एक ऑटो से कहीं जा रहा था। इसमें इसी गांव के रहने वाले महाबीर और प्रकाश भी बैठे थे। ऋषिपाल का आरोप है कि गांव लहडौली निवासी ऑटो चालक भोलू ने शराब पी रखी थी। वह नशे की हालत में तेज ऑटो चला रहा था।


कई बार टोकने पर भी उसने ऑटो धीमा नहीं किया। इसी दौरान उसने ऑटो एक जगह पर मोड़ दिया जिससे वह पलट गया। हादसे में ऋषिपाल, महावीर और प्रकाश घायल हो गए जब कि ऑटो चालक फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed