{"_id":"a46b30211404e86079a90580be555845","slug":"one-died-and-four-injured-on-road-accidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने ही जीजा पर चढ़ा दिया ट्रैक्टर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपने ही जीजा पर चढ़ा दिया ट्रैक्टर, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 15 May 2014 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में अलग-अलग सड़क हादसों में एक शख्स की मौत हो गई, जबकि चार लोग जख्मी हो गए। न्यू उस्मानपुर इलाके में एक साले ने खेत में सो रहे अपने जीजा पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक हादसे के समय ट्रैक्टर का ब्रेक फेल हो गया था। वहीं द्वारका सेक्टर-6 में स्कूल वैन और ऑटो की टक्कर में एक स्कूली बच्चे समेत चार जख्मी हो गए। पुलिस ने सभी वाहनों को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
न्यू उस्मानपुर में हादसे का शिकार हुए शख्स की शिनाख्त फौजदार (32) के रूप में हुई है। वह परिवार के साथ शास्त्री पार्क बेलाराम फार्म, यमुना खादर में रहता था। मंगलवार शाम को फौजदार अपने खेत में चारपाई पर सो रहा था।
विज्ञापन
इस बीच उसका साला ट्रैक्टर लेकर जा रहा था। अचानक संतुलन बिगड़ने से ट्रैक्टर फौजदार की चारपाई पर चढ़ गया। फौजदार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने फौजदार के साले कल्याण उर्फ कालू को गिरफ्तार कर लिया है।
एक अन्य मामले में द्वारका सेक्टर-6 के पास एक स्कूल वैन और ऑटो की भिड़ंत हो गई। हादसे में वैन में सवार एक बच्चे और चालक कोे चोट लगी। वहीं ऑटो सवार दो लोग जख्मी हो गए।
स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सभी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस के मुताबकि सेक्टर-10 स्थित इंद्रप्रस्थ स्कूल की वैन तीन-चार बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। इस बीच उसकी ऑटो से टक्कर हो गई। पुलिस ऑटो और वैन को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन कर रही है।