फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   one died and 15 injured in mini bus accident

दिल्ली: मिनी बस पलटी, एक की मौत 15 घायल

Fri, 31 Oct 2014 06:02 PM IST
Updated Fri, 31 Oct 2014 06:02 PM IST
विज्ञापन
one died and 15 injured in mini bus accident

दक्षिण दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी फ्लाईओवर पर शुक्रवार सुबह एक मिनी बस पलट गई। इस दुर्घटना में एक शख्स की मौत हो गई जबकि 15 अन्य लोग घायल हो गए हैं।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मूलचंद की ओर से आ रही बस जैसे ही डिफेंस कॉलोनी की ओर मुड़ी उसका एक पहिया निकल गया, जिससे बस पलट गई। बस में करीब 25 लोग सवार थे।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बस में सवार ज्यादातर लोग सीजीओ कॉम्पलेक्स और सरकारी कर्मचारी थे। मरने वाले की पहचान धर्मेंद्र अरोड़ा के रूप में की गई है। पुलिस ने मृतक की पहचान उसके के पास मिले पहचान पत्र से की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती

one died and 15 injured in mini bus accident

पुलिस ने पहचान पत्र के आधार बताया है कि धर्मेंद्र रेलवे कर्मचारी है। दुर्घटना में घायल हुए सभी लोगों को एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि हादसा सुबह करीब 9 बजे हुआ है। शुरूआती जांच में यह सामने आया है कि बस का पहिया निकलने की वजह से ही ये हादसा हुआ है।

हादसे की सूचना मिलते ही घायलों के परिजन एम्स पहुंच गए। पुलिस अभी घटना के अन्य कारणों की भी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed