{"_id":"0ccf7ac6e5967b52f7444227f5a2397d","slug":"one-dead-in-the-grip-of-train-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट में एक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 11 May 2014 07:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के जीआरपी थाना क्षेत्र में सेक्टर-21 पावर हाउस के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक शख्स की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
जांच अधिकारी वेदराम ने बताया कि रविवार सुबह सेक्टर-21 के पास ट्रैक पर शव मिलने की सूचना मिली थी। मृतक की उम्र तकरीबन 45 साल है। सिर में गंभीर चोट आने के कारण उसकी मौत हो गई। मृतक ने लाल रंग की टीशर्ट और जींस की कैफ्री पहन रखी थी।
विज्ञापन
फाइनेंसर की हालत गंभीर
फरीदाबाद के न्यू टाउन स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से अपने दोनों पैर गंवाने वाले फाइनेंसर मुक्का की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। उसका इलाज एशियन अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
पीड़ित के परिजनों का कहना है कि डॉक्टरों ने ऑपरेशन करके खून के बहाव को रोक दिया है, लेकिन दोनों पांव जुड़ नहीं सकते। ऑपरेशन के बाद से ही पीड़ित बेहोशी की हालत में है। घटना कैसे हुई अभी न तो उन्हें पता है और न ही पुलिस को।