फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   One dead in stabbing over minor dispute in Delhi

Road Rage Delhi : राजधानी में मामूली विवाद पर चाकूबाजी में एक की मौत, बीच-बचाव करने वाला बुरी तरह से घायल

Thu, 04 Jul 2024 04:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 04 Jul 2024 04:54 AM IST
सार

चाकूबाजी में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। उसका उपचार चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
One dead in stabbing over minor dispute in Delhi
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

संगम विहार इलाके में बुधवार शाम को पानी के छींटे पड़ने से शुरू हुए विवाद में दो पक्षों में चाकूबाजी हो गई। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। उसका उपचार चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस को शाम करीब 4.30 बजे संगम विहार इलाके में चाकूबाजी की पीसीआर कॉल मिली। कॉलर ने बताया कि रतिया मार्ग, संगम विहार में 3-4 लड़के आपस में एक दूसरे पर चाकू से हमला कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि मौके पर एक ऑटो खराब हो गया था और ऑटोचालक व अन्य इसको ठीक कर रहे थे। इसी दौरान यहां से एक पानी का टैंकर तेजी से गुजरा। इससे सड़क पर भरे गंदे पानी के छींटे ऑटोचालक व अन्य पर आ गए। इससे गुस्साए ऑटो सवार आरिफ खान उर्फ विशु, शकील, दुर्गा और अन्य लोगों ने पानी के टैंकर पर पथराव करना शुरू कर दिया। ये लोग टैंकर में तोड़फोड़ करने लगे।
विज्ञापन


टैंकर चालक ने वाहन भगाने का प्रयास किया तो टैंकर में तोड़फोड़ करता मोहम्मद सहदाब उर्फ सद्दाम उर्फ शाहबाद टैंकर के पहिए के नीचे आ गया। इस पर टैंकर चालक 35 वर्षीय सपन सिंह ने खुद को बचाने के लिए गाड़ी रोकी और मौके से भाग गया। ऑटो सवार जब उसे पकड़ नहीं पाए तो उन्होंने फिर से टैंकर में तोड़फोड़ शुरू कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच वहां से गुजरते एक अन्य ऑटोचालक बबलू अहमद निवासी संगम विहार ने तोड़फोड़ करने का कारण पूछा तो गुस्साए हमलावरों ने उसे भी चाकू मार दिया। उसे मजीदिया अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल सद्दाम को बत्रा अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed