फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   one arrested in cheating with cag officer

कैग अधिकारी से ठगी करने वाला गिरफ्तार, आरोपियों ने पीड़ित के बैंक खाते से निकाल लिए थे दो लाख रुपये

Sat, 14 Sep 2019 06:01 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Sat, 14 Sep 2019 06:01 AM IST
विज्ञापन
one arrested in cheating with cag officer
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
रेलवे में पदस्थापित कैग अधिकारी के बैंक खाते से दो लाख की ठगी के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने बड़ी चालाकी से अधिकारी को रेलवे के अकाउंट विभाग से फोन करने की बात कहकर उसके खाते की पूरी जानकारी हासिल की। साथ ही पीड़ित के बैंक खाते पर भीम एप एक्टिवेट करवा दिया। इसके जरिए आरोपी ने 10 से 12 जुलाई के बीच खाते से दो लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। जिले के साइबर सेल ने मामले की जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


जिला अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान जौहरीपुर निवासी प्रदीप के रूप में हुई है। आरोपी मूलत: झारखंड के गिरीडीह का रहने वाला है। उसके पास से पुलिस ने छह एटीएम कार्ड और तीन फर्जी आधार कार्ड बरामद किए हैं। जांच में आरोपी के छह फर्जी बैंक खाते का पता चला है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर गैंग में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।  
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कैग अधिकारी बी मल्लिकार्जुन ने ठगी की शिकायत की थी। शिकायत पर एसीपी प्रमोद कुमार की देखरेख में टीम ने जांच शुरू की। तकनीकी जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी के बैंक खाते का पता लगाया और पहचान कर प्रदीप को शास्त्री पार्क मेट्रो स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के बैंक खाते की जांच में पता चला है कि उसने  जुलाई माह में खाते से करीब 59 लाख रुपये निकाले हैं। पूछताछ में उसने बताया कि उसका पूरा गैंग झारखंड के देवघर से संचालित होता है। वारदात को अंजाम देने से पहले पीड़ित की पूरी जानकारी हासिल करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed