फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   'Once there is drought, barren land'

‘एक बार सूखा पड़ा तो जमीन बंजर नहीं होती’

Wed, 28 May 2014 02:01 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 28 May 2014 02:01 PM IST
विज्ञापन
'Once there is drought, barren land'

चुनावी हार पर सपा और बसपा भले अपने पदाधिकारियों की खिंचाई कर रही हैं, लेकिन इससे जुदा कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाकर अगले चुनाव के लिए तैयार कर रही है।

विज्ञापन


पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री ने जिला व शहर अध्यक्षों को हार के बिंदुओं को चिह्नित करने के लिए तो कहा है, साथ ही नए जोश से टीम तैयार करने के लिए भी कहा है।
विज्ञापन


उन्होंने जिलाध्यक्ष को लिखे पत्र में कहा है कि ‘एक बार सूखा पड़ जाता है तो इसका मतलब यह नहीं होता कि जमीन बंजर हो गई है और उसमें पैदावार की ताकत समाप्त हो गई’
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पुराने उदाहरण देकर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने का प्रयास किया है। निर्मल खत्री ने कहा है कि ब्रिटिश साम्राज्यवाद से अब तक 129 साल के इतिहास में कांग्रेस ने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। 1977, 1989, 1996, 1998 और 1999 के लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस जनता का विश्वास जीतने में विफल रही है।

उन्होंने कहा है कि कार्यकर्ताओं को निराश होने की बजाए नए जोश से जनता का विश्वास जीतना है। प्रदेश अध्यक्ष ने पदाधिकारियों को व्यक्तिगत और सामूहिक रूप से हार की कमियों को तलाशने और समीक्षा करने के लिए कहा है। उन्होंने जिला और महानगर अध्यक्षों से हार के कारणों की लिखित जानकारी मांगी है।


प्रदेश भर से मिलने वाले इन कारणों के बिंदुओं पर जल्द ही प्रदेश मुख्यालय पर बैठक होगी। इसमें सभी जिला और महानगर अध्यक्षों समेत प्रदेश के आला पदाधिकारी शामिल रहेंगे। बकौल जिलाध्यक्ष बिजेंद्र यादव प्रदेश हाईकमान ने चुनाव के समय पार्टी छोड़ ने वालों की सूची मांगी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed