दहश्ातः तेंदुए ने फिर मारा पंजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौतमबुद्ध नगर जिले में तेंदुए का खौफ थमने का नाम नहीं ले रहा है। खेड़ी, चूहड़पुर और अट्टा-फतेहपुर में आतंक फैलाने के बाद अब जेवर में डुढे़रा गांव में एक बछड़ा को तेंदुए ने शिकार बनाया।
हालांकि तेंदुआ बछड़े को चोटिल ही कर पाया था कि गली के कुत्तों के भौंकने पर जाग हो गई और ग्रामीणों ने शोर मचाया तो वह भाग गया।
होश उड़ाने वाला मामला
जानकारी के मुताबिक, जेवर कोतवाली क्षेत्र के डुढे़रा गांव में किसान देवदत्त शर्मा का अहाता गांव के बाहर है। वहां पर पशु रहते हैं। रात में पशुओं को बाहर बांधकर वे कमरे में सो गए थे।
अचानक कुत्तों के भौंकने से देवदत्त जग गए। कुछ ही देर में गाय के रंभाने की आवाज आई तो वे बाहर की ओर भागे। वहां का नजारा देखा तो उनके होश उड़ गए।
एक तेंदुए ने बछडे़ को दबोच रखा था। इसे देखकर वे चिल्लाने लगे जिससे आसपास के लोग भी जग गए और उनके अहाते की ओर दौड़े।
खेतों में काम करने से डर रहे किसान
ग्रामीणों के शोर मचाने और कुत्तों के भौंकने पर तेंदुआ बछडे़ को घायल अवस्था में छोड़कर भाग गया। उधर, घटना की जानकारी होने पर एसडीएम सतीश शुक्ल और वन विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।
एसडीएम ने वन विभाग के अधिकारियों को कहा है कि तेंदुए को पकड़ने के लिए टीम भेजें। वहीं, तेंदुए के हमले की घटना के बाद मंगलवार को डुढ़ेरा और आसपास के गांवों के किसानों में दहशत है।
गेहूं की फसल पक गई है और कटाई चल रही है लेकिन खौफ के कारण किसान खेतों पर नहीं गए।