फिर लगी भीषण आग, 100 से ज्यादा झुग्गियां खाक
दिल्ली एनसीआर को आग लगने की घटनाओं ने दहला दिया। सोमवार सुबह भी दिल्ली से सटे साहिबाबाद की भौपुरा बस्ती में एक कपड़े के गोदाम में आग लग गई।
उसके बाद आग फैलकर पास की झुग्गी बस्ती में पहुंच गई। जहां 100 अधिक झुग्गियां जलकर खाक हो गईं।
यही नहीं आग की चपेट में आने से कई लोग झुलस भी गए हैं। वहीं दर्जनों लोग गायब हैं। जबकि आग लगने के बाद मची भाग-दौड़ में कई लोग घायल हो गए हैं।
दो लोग गंभीर रूप से घायल
गंभीर रूप से घायल हुए दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं गायब लोगों की तलाश भी जारी है।
मामले की जानकारी पर पहुंचीं दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच कर आग बुझाने की कोशिश कर रही हैं। लेकिन अभी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।
अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।