नार्थ-ईस्ट के छात्र पर फिर हमला, ब्लेड से काटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वोत्तर के लोगों की सुरक्षा को लेकर उठाए जा रहे पुलिस के हर कदम नाकाफी साबित हो रहे हैं। शनिवार को फिर पूर्वोत्तर के एक छात्र पर हमला हुआ।
थाना अमर कॉलोनी इलाके में मणिपुर के छात्र को ताबड़तोड़ सर्जिकल ब्लेड मारकर घायल कर दिया गया। इसके बाद हमलावर उससे लूटपाट कर फरार हो गए।
हमलावरों की तलाश करने की बजाएवारदात स्थल को लेकर दो थाना पुलिस आपस में लड़ती रहीं।
डीयू का छात्र है मणिपुरी युवक
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार 21 बेंतंग तोशी मूलरूप से मणिपुर का रहने वाला है और यहां लाजपत नगर की दयानंद कॉलोनी में परिवार के साथ रहता है।
वह दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम कर रहा है। शुक्रवार रात वह करीब साढ़े ग्यारह बजे गुप्ता मार्केट, लाजपत नगर में स्थित एसिक्स बैंक के एटीएम में पैसे निकालने जा रहा था।
रिंग रोड टी प्वाइंट पर दो हथियारबंद युवकों ने उसे पकड़ लिया। आरोपियों ने बेंतंग को पकड़ लिया और उसके सिर व चेहरे पर सर्जिकल ब्लेड से कई वार कर दिए।
...तो फिर होंगे आंदोलन
इसके बाद आरोपी युवक बदमाश बेंतंग से मोबाइल व कैश लूटकर फरार हो गए। छात्र को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार शुरुआत में इलाके को लेकर अमर कॉलोनी व लाजपत नगर थाना पुलिस में झगड़ा होता रहा।
वारदात रिंग रोड पर हुई थी और इलाका दोनों थानों के बार्डर से जुड़ा हुआ है। शुरुआत में मौके पर लाजपत नगर थाना पुलिस पहुंची थी। बाद में मामला अमर कॉलोनी थाना पुलिस का निकला।
अमर कॉलोनी थाना पुलिस ने मामला दर्जकर तफ्तीश शुरू कर दी है। इस घटना को लेकर इलाके में रहने वाले नार्थ-ईस्ट के लोगों में काफी रोष है।