{"_id":"5b8d3d8428bfa8a822982d4d04f83f20","slug":"once-again-attack-north-east-youths-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में एक बार फिर नॉर्थ-ईस्ट के युवकों पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में एक बार फिर नॉर्थ-ईस्ट के युवकों पर हमला
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 24 Feb 2014 08:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली में एक बार फिर नॉर्थ-ईस्ट के लोगों से मारपीट का एक और मामला सामने आया है। वसंत विहार इलाके के बेर सराय स्थित डीडीए फ्लैट में शनिवार देर रात डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में नॉर्थ-ईस्ट के कुछ युवकों की पड़ोसियों से झड़प हो गई।
विज्ञापन
दोनों तरफ से खूब मारपीट हुई। नॉर्थ-ईस्ट के दो युवकों समेत तीन घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
पढ़ें: नॉर्थ-ईस्ट स्टूडेंट्स के लिए ABVP की हेल्पलाइन
विज्ञापन
वसंत विहार थाना पुलिस के मुताबिक नॉर्थ-ईस्ट मणिपुर के छात्र पढ़ाई करने के अलावा पार्ट टाइम जॉब भी करते हैं। शनिवार रात उन्होंने एक पार्टी का आयोजन किया था। वहां कुछ अन्य युवक भी आए हुए थे। देर रात को तेज आवाज में डीजे बज रहा था।
इस पर पड़ोसियों ने उनसे संगीत धीमी आवाज में बजाने के लिए कहा। इसी पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। कुछ ही देर में विवाद मारपीट में तब्दील हो गया। आरोप है कि मौके पर इकट्ठा हुई इलाके के लोगों की भारी भीड़ ने नॉर्थ-ईस्ट के छात्रों को बुरी तरह पीटा।
पढ़ें: उत्तर-पूर्व की दो युवतियों से मारपीट
वहीं स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि नॉर्थ-ईस्ट के युवकों ने स्केटिंग करने वाले जूतों से लोगों पर हमला किया। मणिपुर के दो छात्र मिन और 20 वर्षीय एक अन्य नॉर्थ-ईस्ट के युवक समेत कुल तीन लोग जख्मी हो गए।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर दो युवकों को हिरासत में लिया है।