फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   On the second day of bail Kejriwal fired at BJP

Kejriwal on Bail : जमानत के दूसरे दिन केजरीवाल ने भाजपा पर खूब चलाए तीर, शाह और राजनाथ ने बोला जवाबी हमला

Sun, 12 May 2024 05:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 12 May 2024 05:10 AM IST
सार

केजरीवाल के हमलों का भाजपा के दिग्गजों ने जवाब दिया। अमित शाह ने आईना दिखाया कि उन्हे दोबारा जेल जाना है और पीएम मोदी को लेकर भी स्पष्टीकरण दिया। राजनाथ सिंह ने भी केजरीवाल की बातों को हताशा का नाम दिया। 

विज्ञापन
On the second day of bail Kejriwal fired at BJP
अरविंद केजरीवाल - फोटो : X/AAP

विस्तार

जमानत पर जेल से बाहर आते ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर हमला किया। कई आरोप लगाये और अपने हिसाब से भाजपा के कई मंसूबे बताये। केजरीवाल के हमलों का भाजपा के दिग्गजों ने जवाब दिया। अमित शाह ने आईना दिखाया कि उन्हे दोबारा जेल जाना है और पीएम मोदी को लेकर भी स्पष्टीकरण दिया। राजनाथ सिंह ने भी केजरीवाल की बातों को हताशा का नाम दिया। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा विपक्ष को कुचलना चाहती है। पीएम मोदी देश में तानाशाही लाना चाहते हैं। वन नेशन-वन लीडर के मिशन पर काम कर रहे हैं। अगर 2024 में एनडीए फिर सत्ता में आती है, तो ममता बनर्जी, तेजस्वी यादव, स्टॉलिन, पी. विजयन, उद्धव ठाकरे समेत विपक्ष के सारे नेता जेल में होंगे।
विज्ञापन


  सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के दूसरे दिन शनिवार को आप मुख्यालय में मीडिया से मुखातिब सीएम ने आरोप लगाया कि छोटी सी पार्टी आप को कुचलने और खत्म करने में भाजपा ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। एक साथ आप के शीर्ष चार नेताओं अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और सत्येंद्र जैन को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि पीएम मोदी को लगा कि आप खत्म हो जाएगी। लेकिन आप सिर्फ पार्टी नहीं है, एक सोच है, ये जितना बर्बाद करेंगे उतनी ही हमारी पार्टी आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि विपक्ष भाजपा के खिलाफ संघर्ष कर रहा है। इसमें देश के 140 करोड़ लोगों का साथ चाहिए। उन्होंने कहा कि देश के चार हजार साल के इतिहास में कई मौके आए जब तानाशाह उभरे और सत्ता पर कब्जा करना चाहा, लेकिन देश के लोगों ने उन्हें उखाड़ फेंका।

पत्नी के साथ हनुमान मंदिर में दर्शन किए : इससे पहले, केजरीवाल ने अपनी पत्नी के साथ कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर और शिव मंदिर में दर्शन किए। उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय, आतिशी व अन्य नेता मौजूद रहे। उन्होंने कहा, मैं सीधे जेल से आपके बीच में आ रहा हूं। 50 दिन के बाद आपके बीच में आकर बहुत अच्छा लग रहा है। बजरंग बली की हमारे, हमारी पार्टी और देशवासियों के ऊपर बहुत कृपा है। उनकी कृपा से लोगों के बीच में हूं। वरना किसी को उम्मीद नहीं थी कि चुनाव के बीच में जेल से बाहर आ पाउंगा।

जनता ने हर नेता का भ्रम तोड़ा है : मान
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दावा करते हुए कहा कि ये केजरीवाल के समर्थकों का दिन है। विपक्ष के नेताओं पर ईडी, सीबीआई की रेड डलवाकर, उन्हें अंदर करके जीतना चाहते हो, ऐसा नहीं होगा। ये लोकतंत्र है, इसमें लोग बड़े हैं। जब भी किसी नेता ने यह भ्रम पाला है कि वह लोगों से बड़ा है, तभी लोगों ने उसके भ्रम को तोड़ दिया है। लोकतंत्र में जनता जब चाहे नेता अर्श पर और जब चाहे नेता फर्श पर होता है। उन्होंने तंज सकते हुए कहा कि आप कार्यालय में बहुत खुशी का माहौल है और यहां से कुछ ही दूर पर सन्नाटा पसरा हुआ है।

हार की हताशा में आप की मति भ्रष्ट : राजनाथ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रियाटरमेंट को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल के बयान पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी निशाना साधा है। सिंह ने कहा कि जेल से अंतरिम जमानत पर छूटने के बाद केजरीवाल ने भाजपा के बारे जिस तरह की अनर्गल बातें की हैं उससे यह साफ दिखने लगा है कि इस चुनाव में भाजपा और एनडीए गठबंधन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शानदार विजय प्राप्त करने जा रहा है। हार की हताशा के कारण आम आदमी पार्टी समेत पूरे इंडी गठबंधन की मति भ्रष्ट हो चुकी है।

सोशल मीडिया पोस्ट में रक्षा मंत्री ने कहा कि इंडी गठबंधन अपना नेता तय नहीं कर पा रहा है और हमारे बारे में कयास लगा रहा है। भाजपा समेत पूरा एनडीए गठबंधन, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव लड़ रहा है। मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे और अपना कार्यकाल पूरा करेंगे। इस पर न तो भाजपा के अंदर, न ही एनडीए के भीतर और न ही देशवासियों के मन में कोई संशय है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी जहां राजनीति में विश्वसनीयता के प्रतीक हैं, वहीं केजरीवाल राजनीति में विश्वसनीयता के संकट के प्रतीक हैं।

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा- भ्रष्टाचार ही केजरीवाल की सोच 
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बयानों को छलावा बताया है। उन्होंने कहा कि 50,000 के मुचलके पर छूटे सीएम ने फिर से झूठ की खेती शुरू कर दी है। 50 दिन तक जेल में रहकर आए हैं और चेहरे पर साफ दिखाई दे रहा है कि उन्होंने भ्रष्टाचार किया है। अंतरिम जमानत उन्हें सिर्फ प्रचार के लिए मिली है। आखिर एक जून के बाद केजरीवाल कौन सा जश्न मनाएंगे। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार ही केजरीवाल की सोच है और आप भ्रष्टाचार की जननी है।


केजरीवाल की सोच की वजह से राजधानी सबसे प्रदूषित शहर है। सरकारी अस्पतालों में नकली दवाइयां दी गईं, मोहल्ला क्लीनिक में घोटाला हुआ, शिक्षा के नाम पर पैसे कमाने का काम किया गया, स्वास्थ्य क्रांति के नाम पर घोटाला हुआ और सबसे बड़ी मुख्यमंत्री की सोच की वजह से शराब नीति के माध्यम से दिल्ली के युवाओं को नशे में धकेलने का काम किया गया। जनता को तय करना है कि अब बेल पर छूटे अपराधी को वोट देना है या फिर मोदी सरकार को जिन्होंने दस वर्षों में विकास की नई परिभाषा लिखी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed