फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   On the pretext of shining gold jewellery miscreants took away worth lakhs of rupees from woman in Mayur Vihar

सावधान: चमकाने के बहाने बदमाश ले उड़े महिला से लाखों रुपये के जेवरात, मधुलिका को खाली डिब्बा धमा हो गए फुर्र

Wed, 09 Nov 2022 12:44 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 09 Nov 2022 12:44 AM IST
सार

आरोपियों ने सोने के सारे जेवरात को भी पाउडर लगाया। इसके बाद उनको एक डिब्बे में मधुलिका के सामने पानी में डालकर कहने लगे कि सोने के जेवरात को साफ करने के लिए इनको पानी में डालकर गर्म करना होगा।

विज्ञापन
On the pretext of shining gold jewellery miscreants took away worth lakhs of rupees from woman in Mayur Vihar
सोना - फोटो : pixabay

विस्तार

मयूर विहार फेज-3 इलाके में चमकाने के बहाने बदमाशों ने एक महिला से लाखों रुपये के जेवरात उड़ा लिये। आरोपियों ने पहले पीड़िता के चांदी के जेवरातों को चमकाकर एकदम नया कर दिया। इसके बाद महिला ने उन्हें सोने के जेवरात साफ करने को दिए। इस बीच आरोपियों ने महिला को बातों में उलझाकर जेवरात उड़ा लिये। पीड़िता ने मामले की सूचना पुलिस को दी। छानबीन के बाद गाजीपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से इंदिरा नगर, रायबरेली, यूपी की रहने वाली मधुलिका शुक्ला अपने परिवार के साथ जीडी कालोनी, मयूर विहार फेज-3 में किराए के मकान में रहती हैं। इनके परिवार में पति आशीष शुक्ला के अलावा अन्य सदस्य हैं। उसने बताया कि सोमवार दोपहर को वह घर पर मौजूद थी। इस बीच दो लड़के उनके घर पहुंचे। आरोपियों ने उनसे कहा कि वह सोने और चांदी के जेवरातों को साफ करते हैं। बातचीत के बाद महिला ने अपनी चांदी की पाजेब दोनों को दी। आरोपियों ने पाजेब पर कोई पाउडर डाला और देखते ही देखते पाजेब एकदम नई जैसी कर दी। इसके बाद मधुलिका ने अपने सोने के जेवरात भी चमकाने की बात की तो आरोपियों ने हां कर दी। मधुलिका अंदर घर से अपनी सोने दो चेन, अंगूठियां, कुंडल व अन्य जेवरात वहां ले आई।
विज्ञापन


आरोपियों ने सोने के सारे जेवरात को भी पाउडर लगाया। इसके बाद उनको एक डिब्बे में मधुलिका के सामने पानी में डालकर कहने लगे कि सोने के जेवरात को साफ करने के लिए इनको पानी में डालकर गर्म करना होगा। आरोपियों ने डिब्बा मधुलिका को दिया गर्म करने की बात की। मधुलिका डिब्बे को गर्म करने चली गई। इस बीच दोनों आरोपी चुपचाप निकल गए। आरोपियों के जाने पर पीड़िता को शक हुआ। उसने डिब्बा खोलकर देखा तो वह खाली था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed