फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   On the pretext of checking the police so cheated elderly couple

चेकिंग के बहाने बुजुर्ग दंपति को दिया ये धोखा

Thu, 26 Feb 2015 09:13 AM IST
Updated Thu, 26 Feb 2015 09:13 AM IST
विज्ञापन
On the pretext of checking the police so cheated elderly couple

दिल्ली से मेवला महाराजपुर के पास शादी समारोह में शामिल होने आ रहे बुर्जुग दंपत्ति को लिफ्ट देकर एक कार चालक ने जेवर ठग लिए। आरोप है कि कार चालक ने पुलिस चेकिंग का बहाना बनाकर दंपत्ति से जेवरों को एक थैली में रखवा लिया।

विज्ञापन


इसके बाद दोनों को मेवला महाराजपुर मोड़ पर उतार कर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दिल्ली के द्वारका निवासी प्रेम सिंह रावत रविवार को अपनी पत्नी के साथ फरीदाबाद आए।
विज्ञापन


बॉर्डर पर मेवला महाराजपुर आने के लिए कोई ऑटो नहीं मिला। इसी दौरान एक कार उनके पास आकर रुकी। कार चालक ने लिफ्ट देने की बात कही। जिस पर दोनो कार में बैठ गए। बार्डर से निकलने के बाद चालक ने बुजुर्ग दंपत्ति से कहा कि आगे पुलिस की चेकिंग चल रही है और वह अपने जेवर उतार कर एक थैली में डाल लें, नहीं तो दिक्कत आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह बनाया शिकार की नहीं हुई खबर

On the pretext of checking the police so cheated elderly couple

प्रेम सिंह की पत्नी ने अपने सारे जेवर और नगदी थैली में डाल कर रख लिए। थोड़ा आगे जा कर ड्राइवर ने उनको उतार दिया और कार को चेक करवाकर वापस आने की बात कह कर चला गया।


जब उन्होंने अपने पास थैली को चेक किया तो उसमें मौजूद जेवर नकली थे। इस पर उनके होश उड़ गए और उन्होंने मामले की जानकारी अपने परिवार को दी।

मंगलवार को शिकायत मिलने पर सेक्टर-31 थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी एएसआई मुकेश कुमार ने बताया पीड़ित दंपत्ति से आरोपी का हुलिया पूछा जा रहा है, ताकि पहचान हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed