फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   On the occasion of Akshaya Tritiya people of Delhi did a lot of gold and silver shopping

Delhi: अक्षय तृतीया पर राजधानी के सराफा बाजार गुलजार, 868 करोड़ रुपये के सोना-चांदी की हुई बिक्री

Sun, 23 Apr 2023 12:37 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 23 Apr 2023 12:37 PM IST
सार

सोने-चांदी की बिक्री के दूसरे सबसे बड़े पर्व पर अक्षय तृतीया पर सभी सराफा बाजारों में रौनक देखने को मिली। हालांकि, सोने-चांदी के भाव इस बार आसमान छू रहे हैं। इसे देखते हुए कारोबारियों ने कई तरह के ऑफर भी इस बार दिए थे। 

विज्ञापन
On the occasion of Akshaya Tritiya people of Delhi did a lot of gold and silver shopping
अक्षय तृतीया (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

धनतेरस के बाद अक्षय तृतीया पर सराफा बाजार फिर गुलजार रहा। ईद का त्योहार व्यापारियों के लिए सोने पर सुहागा साबित हुआ। साथ ही, अक्षय तृतीया दो दिन होने से जूलर की उम्मीदें और बढ़ गईं हैं। एसोसिएशन के अनुमान के अनुसार, शनिवार को करीब 1000 करोड़ रुपये का व्यापार हुआ और करीब 1400 किलो सोना लोगों ने खरीदा।

विज्ञापन


सोने-चांदी की बिक्री के दूसरे सबसे बड़े पर्व पर अक्षय तृतीया पर सभी सराफा बाजारों में रौनक देखने को मिली। हालांकि, सोने-चांदी के भाव इस बार आसमान छू रहे हैं। इसे देखते हुए कारोबारियों ने कई तरह के ऑफर भी इस बार दिए थे। 
विज्ञापन


ऑल इंडिया ज्वेलर्स एंड गोल्डस्मिथ फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज अरोड़ा ने बताया कि देश के बाजारों में सोने-चांदी की बढ़ी कीमतों का असर जरूर दिखा, लेकिन ईद और शादियों की वजह से बाजारों में ग्राहकों ने जमकर खरीदारी की। अनुमान है कि राजधानी में करीब 868 करोड़ रुपये के 1400 किलो सोने और 1700 किलो चांदी की बिक्री हुई। 130 करोड़ रुपये चांदी बिकी। 15-20 प्रतिशत का सराफा बाजार में उछाल दिखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाव ज्यादा होने से पिछले साल के मुकाबले कम रही खरीदारी
इधर, दिल्ली बुलियन एंड ज्वेलर्स वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव प्रेम प्रकाश शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को कूंचा महाजनी में खरीदारों की कमी रही, लेकिन अक्षय तृतीया पर खरीदारी जोरों पर रही। सोने का भाव आम आदमी के पहुंच से बाहर होने की  वजह से पिछले साल के मुकाबले खरीदारी कम रही। शनिवार को सोना 60,400 रुपया प्रति दस ग्राम बिका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed