फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   On the last day of Chhath Puja, devotees gathered in large numbers to offer Usha Arghya to the rising sun

Chhath: दिल्ली से लेकर वाराणसी तक छठ पूजा की धूम, उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी

Tue, 28 Oct 2025 06:52 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 28 Oct 2025 06:52 AM IST
सार

सूर्य उपासना के महापर्व छठ का समापन आज उगते सूर्य को ‘उषा अर्घ्य’ अर्पित करने के साथ हुआ। मंगलवार सुबह लाखों श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर चार दिवसीय व्रत का समापन किया। तड़के से ही श्रद्धालु देशभर के घाटों पर जुटने लगे। दिल्ली, नोएडा, वाराणसी, गोरखपुर और चंडीगढ़ समेत देशभर के घाटों पर भक्ति और आस्था का माहौल देखने को मिला। 

विज्ञापन
On the last day of Chhath Puja, devotees gathered in large numbers to offer Usha Arghya to the rising sun
गाजियाबाद में छठ पर्व पर हिंडन छठ घाट पर सूर्योदय का जलाभिषेक करने हिंडन नदी में खड़े श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देशभर में आज छठ महापर्व का समापन श्रद्धा और आस्था के माहौल में हुआ। मंगलवार तड़के से ही घाटों पर श्रद्धालु परिवार सहित पहुंचने लगे। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सजे सूप और टोकरी में ठेकुआ, फल, नारियल, गन्ना, और अन्य प्रसाद सजाकर सूर्य देव को अर्घ्य दिया।
विज्ञापन


चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व के अंतिम दिन मंगलवार सुबह श्रद्धालु उगते सूर्य को ‘उषा अर्घ्य’ देने की तैयारी में घाटों पर एकत्र हुए। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर और चंडीगढ़ समेत देशभर के अलग-अलग जगहों के घाटों पर भोर से ही भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी आस्था और श्रद्धा के साथ आईटीओ स्थित हाथी घाट पर छठ पूजा की रस्में निभाईं। उन्होंने सूर्य देव से प्रदेश की खुशहाली और जनता के कल्याण की कामना की।
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में यमुना घाटों पर श्रद्धालु परिवार सहित पहुंचे। नोएडा में भी महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में टोकरी में प्रसाद सजाकर सूर्यदेव को अर्घ्य दे परिवार की खुशहाली की कामना करती नजर आईं। नोएडा सेक्टर-21 स्थित क्रिकेट स्टेडियम में छठ महापर्व के अंतिम दिन श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को ‘उषा अर्घ्य’ अर्पित किया। सुबह की पहली किरण के साथ महिलाओं ने पारंपरिक गीत गाते हुए सूर्य देव से परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
अयोध्या के सरयू घाट पर छठ पूजा के अंतिम दिन श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को ‘उषा अर्घ्य’ अर्पित किया। घाट पर सुबह से ही व्रती महिलाओं की भीड़ उमड़ी, जिन्होंने पारंपरिक वेशभूषा में सूर्य देव से परिवार की खुशहाली की प्रार्थना की। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में घाटों पर हजारों श्रद्धालु एकत्र हुए। ढोल-नगाड़ों और लोकगीतों की गूंज के बीच श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। गोरखपुर में गुरु गोरखनाथ घाट पर भी व्रतियों की भीड़ देखने को मिली है। चंडीगढ़ में न्यू लेक, सेक्टर-42 पर श्रद्धालु तड़के से ही पहुंचने लगे। प्रशासन ने सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था और साफ-सफाई के विशेष इंतजाम किए ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed