फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   on the issuer of videography, murder of videographer

वीडियोग्राफर ने फोटो नहीं ली तो कर दी चाकू मारकर हत्या

Fri, 06 Feb 2015 01:17 AM IST
Updated Fri, 06 Feb 2015 01:17 AM IST
विज्ञापन
 on the issuer of videography, murder of videographer

नई दिल्ली के अलीपुर इलाके में बृहस्पतिवार तड़के एक शादी समारोह में झगड़े के बाद एक वीडियोग्राफर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। शादी के दौरान मृतक का दूसरे पक्ष के वीडियोग्राफर से फोटो लेने को लेकर विवाद हो गया था। अलीपुर थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार राजकुमार (27) सपरिवार चंदर विहार में रहता था। वह वीडियोग्राफी करता था। बुधवार रात राजकुमार वर पक्ष की ओर से एक शादी समारोह में वीडियोग्राफी करने के लिए अलीपुर स्थित शिव फार्म हाउस आया था।
विज्ञापन

 
शादी में फोटो लेने के दौरान उसकी कन्या पक्ष के वीडियोग्राफर से कहासुनी हो गई। लोगों ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत करवा दिया गया। तड़के साढ़े पांच बजे वधू की विदाई के बाद कन्या पक्ष के वीडियोग्राफर ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर राजकुमार की पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


झगड़े के दौरान आरोपियों ने उसके सीने पर चाकू से हमला कर दिया। राजकुमार को जख्मी हालत में पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed