फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   On the issue of advertising and petition against Kejriwal

विज्ञापन पर केजरीवाल के खिलाफ एक और याचिका

Sat, 01 Aug 2015 08:37 AM IST
Updated Sat, 01 Aug 2015 08:37 AM IST
विज्ञापन
On the issue of advertising and petition against Kejriwal

दिल्ली सरकार के विज्ञापन मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एक और याचिका दायर हो गई। यह याचिका दिल्ली विश्वविद्यालय लॉ फैक्लटी के प्रो.एसएन सिंह ने दायर की है।

विज्ञापन


याचिका पर सोमवार को सुनवाई संभव है। याची ने आरोप लगाया है कि दिल्ली सरकार ने विज्ञापनों के लिए 520 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।

बजट में इस राशि को मंजूरी प्रदान नहीं की गई। ऐसे में गैरकानूनी रूप से विज्ञापनों पर राशि खर्च की जा रही है।

विज्ञापनों में प्रधानमंत्री के प्रति आपत्तिजनक भाषा

On the issue of advertising and petition against Kejriwal

याची ने कहा कि इसी प्रकार दिल्ली सरकार दिल्ली में कामकाज को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विज्ञापन जारी कर रही हे। विज्ञापनों में प्रधानमंत्री के प्रति आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया है।


इससे प्रधानमंत्री पद की गरिमा को ठेस पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि सरकार विज्ञापनों में दिल्ली में अच्छे काम का दावा कर रही है यह दावा उनके स्वयं का है।

अत: ऐसे विज्ञापनों पर रोक लगाई जाए। इसी प्रकार दिल्ली में करीब 18 लाख मलिन बस्तियों में रह रहे है यदि सरकार विज्ञापनों की राशि इन लोगों की दशा सुधारने पर खर्च करे तो बेहतर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed