{"_id":"b692a93b38c1e70d5038de2f4dde2280","slug":"on-the-first-charge-of-rape-leveled-lover-then-sought-money-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी पर पहले लगाया रेप का आरोप फिर मांगी रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी पर पहले लगाया रेप का आरोप फिर मांगी रंगदारी
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 27 Jul 2015 07:39 PM IST
विज्ञापन
सिकंदरपुर गांव में रहने वाले एक युवक ने डीएलएफ फेस वन थाने में रविवार को अपनी प्रेमिका पर रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
पुलिस ने सोमवार को युवती को अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है।
उत्तराखंड के रहने वाले सानू ने डीएलएफ फेस वन थाना पुलिस को बताया कि नेपाल निवासी पूजा गौतम से उसकी दोस्ती थी। उसने चार माह पहले उस पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था।
डीएलएफ फेस एक थाना पुलिस ने उसके बयान से मुकरने के बाद मुकदमा निरस्त कर दिया था। दोनों सिकंदरपुर में रहते हैं। पूजा अब उसे मोबाइल फोन पर धमकी देकर रंगदारी वसूलना चाहती है।
विज्ञापन
पुलिस ने मोबाइल फोन की रिकॉर्डिंग व अन्य तथ्यों की छानबीन के बाद पूजा के खिलाफ रंगदारी मांगने का मामला दर्ज किया है।