फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   on the day when ink was thrown on delhi police, kejriwals PA moved cop off stage

'केजरीवाल के पीए ने खुद पुलिस को मंच से हटाया'

Tue, 19 Jan 2016 03:33 PM IST
Updated Tue, 19 Jan 2016 03:33 PM IST
विज्ञापन
on the day when ink was thrown on delhi police, kejriwals PA moved cop off stage

दिल्ली पुलिस के एक सिपाही ने केजरीवाल व आम आदमी पार्टी के आरोपों को खारिज करते हुए एक बड़ा दावा किया है। इस सिपाही का कहना है कि जिस दिन केजरीवाल पर इंक फेंका जाने वाला था उससे कुछ समय पहले ही केजरीवाल के पीए ने उसे स्टेज से नीचे उतरने को कह दिया था।

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की एक खबर के अनुसार दिल्ली पुलिस के इस सिपाही ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को बताया है कि उसे तब स्टेज से उतरने को कहा गया था जब केजरीवाल डायस से भाषण देकर दिल्ली के लोगों का ऑड-ईवन को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दे रहे थे।
विज्ञापन


सिपाही ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसे सीएम के आसपास तैनात रहने के लिए कहा गया था। लेकिन सीएम के पीए ने उससे स्टेज से नीचे उतरने को कहा और नीचे मौजूद लोगों को ये हिदायत दी कि किसी भी वर्दीधारी को स्टेज पर न आने दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिपाही के हटते ही केजरीवाल पर पड़ी स्याही

on the day when ink was thrown on delhi police, kejriwals PA moved cop off stage

पीए द्वारा नीचे उतारे जाने के बाद वो सिपाही भी वहीं आकर खड़ा हो गया जहां अन्य दर्जनभर सिक्योरिटी गार्ड खड़े थे। उसके नीचे आने के कुछ ही देर बाद केजरीवाल पर भावना ने काली स्याही डाल दी थी।

दिल्ली के पुलिस कमिश्नर ने ये सारी बातें गृह मंत्री राजनाथ सिंह के सामने रख दी हैं और डिप्टी सीएम सिसोदिया के दावों को गलत बताया है।

गौरतलब है कि इंक फेंके जाने की घटना के बाद सिसोदिया ने कहा था कि केजरीवाल की सुरक्षा में जिस तरह की लापरवाही की गई उससे तो उनकी हत्या की जा सकती थी।

पहले भी कई बार सुरक्षाकर्मियों को हटा चुके हैं केजरीवाल

on the day when ink was thrown on delhi police, kejriwals PA moved cop off stage

ये पहली बार नहीं है जब केजरीवाल पर सिपाहियों ने सिक्योरिटी हटाने का आरोप लगाया है। पहले भी कई बार ‌केजरीवाल की सुरक्षा में लगे सिपाही ये शिकायत कर चुके हैं कि उन्हें मुख्यमंत्री अपनी साथ आने से मना कर देते हैं।

पुलिस से मिली जानकारियों से ये बात सामने आती है कि केजरीवाल कई बार अपनी सुरक्षा में तैनात सिक्योरिटी को बिना बताए किसी भी अनजानी जगह चले जाते हैं जिसके बारे में उनकी सुरक्षा में तैनात कर्मियों को नहीं पता होता है।

दिल्ली पु्लिस के सूत्र के अनुसार ये सभी डिटेल गृह मंत्री राजनाथ सिंह को बीएस बस्सी सोमवार की बैठक के दौरान दे चुके हैं। अपनी इस बैठक में बस्सी ने ये भी बताया कि कैसे केजरीवाल पर स्याही फेंकने वाली घटना हुई।

पुलिस कर रही है भावना से पूछताछ

on the day when ink was thrown on delhi police, kejriwals PA moved cop off stage

दिल्ली पुलिस के सिपाही के इस बयान से रविवार को हुई स्याही फेंकने की घटना में एक नया मोड़ आ गया है। इसी को लेकर पुलिस स्याही फेंकने वाली महिला भावना अरोड़ा से पूछताछ कर रही है ताकि ये जाना जा सके कि कहीं इसके पीछे कोई गहरी साजिश तो नहीं है।

एक दिन की पुलिस हिरासत में भेजी गई भावना से पूछताछ की जा रही है कि क्या उन्हें ऐसा करने के लिए किसी ने भेजा था। इसके साथ ही उसके कॉल रिकॉर्ड्स ‌भी जांचे जा रहे हैं ताकि पता चल सके कि वो किसके संपर्क में थी।

'केजरीवाल पर इंक फेंकना है उनके हत्या की साजिश'

on the day when ink was thrown on delhi police, kejriwals PA moved cop off stage

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर स्याही फेंकने वाली घटना पर आम आदमी पार्टी ने प्रेस कांफ्रेस की। पार्टी ने इस घटना को शर्मनाक और गंभीर बताते हुए पुलिस द्वारा केजरीवाल की सुरक्षा पर सवाल उठाए।

आप नेता आशुतोष ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को जेड सिक्योरिटी प्राप्त है। ऐसे में महिला केजरीवाल तक कैसे पहुंची। इससे पहले भी इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी तो पुलिस सतर्क क्यों नही थी।

उन्होंने कहा कि देश में एक के बाद एक आतंकी हमले और कई गंभीर घटनाएं होती रही है। जबकि कई नेताओं की हत्या भी हो चुकी है। ऐसे में जिस तरह से दिल्ली के सीएम के साथ ये घटना हुई, इसे देखकर लगता है कि कहीं न कहीं केजरीवाल की हत्या की साजिश भी हो सकती है।

आशुतोष ने कहा जो लड़की स्याही लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री के इतने पास पहुंच सकती थी वह लड़की उन पर तेजाब या बम भी फेंक सकती थी। इसे बेहद गंभीरता से लिए जाने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed