फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   On the behalf of dying statement killer get death sentenced

'मरते वक्त आदमी झूठ नहीं बोलता'

Wed, 01 Apr 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 01 Apr 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
On the behalf of dying statement killer get death sentenced

दिल्ली के मृत्यु पूर्व बयान को भरोसेमंद मानते हुए हत्या के मामले में अदालत ने दोषी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। उत्तर पश्चिम दिल्ली इलाके में दोषी ने होली के दिन अपने ही रिश्तेदार को चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी थी।

विज्ञापन


रोहिणी जिला अदालत के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश मनोज जैन ने आरोपी विशाल को मदन लाल की हत्या का दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनायई। अदालत ने दोषी पर बीस हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। यह राशि मुआवजे के तौर पर मृतक की पत्नी को दी जाएगी।
विज्ञापन


अदालत ने अपने फैसले में कहा मृत्यु पूर्व बयान देने वाले के मन में वही भावना होती है जो शपथ लेकर बयान देने वाले के मन में होती है। ऐसे माना जाता है कि कोई भी आदमी मरने से पहले झूठ नहीं बोलेगा। मृतक के मृत्यु पूर्व बयान पर भरोसा न करने का कोई कारण नहीं है। ऐसा कोई आधार नहीं है जिसके आधार पर कहा जाए यह बयान झूठा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियोजन के मुताबिक,  मदन लाल 26 मार्च 2013 को अपने घर पर पत्नी व दूसरे रिश्तेदारों के साथ होली मना रहा था। उसने उस समय कहा कि विशाल नशेड़ी है और उसकी पत्नी पर बुरी नजर रखता है। इस आरोप पर नाराजगी जाहिर करते हुए विशाल ने मदन लाल को जान से मारने की धमकी दी थी और कुछ समय बाद चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed