{"_id":"58609f9f4f1c1b8940eeb801","slug":"on-sushma-swaraj-intervention-dead-body-reaches-india-from-japan","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की मदद से जापान से भारत पहुंचा शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की मदद से जापान से भारत पहुंचा शव
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 26 Dec 2016 10:14 AM IST
विज्ञापन
sushma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जापान में हार्ट अटैक से मौत होने के बाद परिवार की मांग पर केंद्रीय विदेश मंत्री स्वराज मंत्री स्वराज के दखल पर शव शनिवार आधी रात भारत पहुंचा और रविवार को निगम बोध घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
पीड़ित परिवार ने सुषमा स्वराज के साथ-साथ दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल का भी धन्यवाद किया है।
आयोग अध्यक्ष स्वाति के मुताबिक, अंबेडकर नगर निवासी महिला ने महिला हेल्प लाइन 181 पर फोन कर शव को भारत लाने की व्यवस्था करवाने में मदद की मांग की थी। क्योंकि परिवार अंतिम रस्मों के लिए शव को भारत लाना चाहता था, लेकिन आर्थिक तंगी के चलते परेशान था।
विज्ञापन
पीड़ित परिवार की मांग पर आयोग ने सुषमा स्वराज से मदद की मांग की थी। किडनी ट्रांसप्लांट के चलते एम्स में भरती सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर मदद का भरोसा दिया था और शव को भारत लाने में सरकारी मदद का वादा भी किया था।
विज्ञापन