फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   on road bullying: molestation of a woman and shaved her husband head

सरेराह दबंगई: महिला से की छेड़छाड़ और पति का मुंडाया सिर

Wed, 04 Nov 2015 10:54 PM IST
Updated Wed, 04 Nov 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
on road bullying: molestation of a woman and shaved her husband head

सूरजपुर कस्बे में प्रॉपर्टी डीलर ने सरेराह एक महिला से छेड़खानी की। पति के विरोध करने पर साथियों के साथ उसकी पिटाई कर सिर मुंडवा दिया।

विज्ञापन


शिकायत के बावजूद पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। पीड़ित ने पुलिस पर समझौता कराने का आरोप लगाया है। इस मामले की शिकायत अब एसएसपी को पत्र भेजकर की गई है।
विज्ञापन


कस्बे में एक पुजारी परिवार के साथ रहता है। वह पूजा सामग्री की दुकान भी चलाता है। मंगलवार को उसकी पत्नी दुकान पर जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में एक प्रॉपर्टी डीलर ने उससे छेड़छाड़ शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डरा धमकाकर पुजारी का सिर मुंडवा दिया।

on road bullying: molestation of a woman and shaved her husband head

महिला ने दुकान पर जाकर पति से आपबीती बताई। आरोपी ने वहां पर भी छेड़छाड़ की। इस पर पीड़िता के पति ने विरोध जताया। प्रॉपर्टी डीलर ने साथियों के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर डाली।


यहीं नहीं, पास में मौजूद एक सैलून संचालक को बुलाया और उसे डरा धमकाकर पुजारी का सिर मुंडवा दिया। पीड़ित ने सूरजपुर कोतवाली पहुंचकर शिकायत की।

आरोप है कि वहां पुलिसकर्मियों ने समझौता करा दिया। उसने एसएसपी को पत्र लिखकर प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ कार्रवाई कर न्याय की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed