{"_id":"5f6357fe00f233409b1e911b","slug":"on-rakul-preet-singh-plea-delhi-high-court-send-notice-to-centre-prasar-bharati-nba","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिनेत्री रकुल प्रीत की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने केेंद्र, प्रसार भारती व अन्य को भेजा नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिनेत्री रकुल प्रीत की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने केेंद्र, प्रसार भारती व अन्य को भेजा नोटिस
Thu, 17 Sep 2020 06:06 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 17 Sep 2020 06:06 PM IST
विज्ञापन
Rakul Preet Singh
- फोटो : Amar Ujala
दिल्ली हाईकोर्ट ने गुरुवार को सूचना एवं प्रसार मंत्रालय, प्रसार भारती, न्यूज ब्रॉडकास्टर एसोसिएशन(एनबीए) और प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया को नोटिस भेजा है। यह नोटिस कोर्ट ने अभिनेत्री रकुल प्रीत की उस याचिका के बाद दी है जिसमें उनका मीडिया ट्रायल किया जा रहा है। दरअसल मीडिया की रिपोर्ट में यह दावा किया जा रहा है कि रिया चक्रवर्ती ने जांच के दौरान बॉलीवुड के ड्रग्स लेने वालों में रकुल प्रीत का भी नाम लिया है।
विज्ञापन
रकुल प्रीत ने याचिका दायर की है कि मीडिया चैनल अपनी रिपोर्ट में सूचना प्रसारण मंत्रालय की गाइडलाइन का उल्लंघन कर रहे हैं। सुशांत सिंह मौत मामले में सीबीआई, ईडी और एनसीबी तीन एजेंसियां रिया चक्रवर्ती की भूमिका की जांच कर रही हैं।
विज्ञापन
कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एनसीबी जब रिया से ड्रग्स के मामले में पूछताछ कर रही थी तब उन्होंने रकुल प्रीत सिंह और सारा अली खान का नाम ड्रग्स लेने वालों के रूप में लिया था।
विज्ञापन