फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   On pretext of applying mehndi woman took house keys from her friend and got it stolen

घर की चाबियां लेकर सहेली को दी ऐसी दगा: CCTV में कैद करतूत देखकर हैरान रह गई महिला, पुलिस से जाकर की शिकायत

Thu, 09 Apr 2026 08:54 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Thu, 09 Apr 2026 08:54 PM IST
सार

एक महिला ने सहेली के भरोसे का फायदा उठाकर मेहंदी के बहाने चाबियां लीं। उसने 3.2 लाख रुपये नकद और गहने चुराए। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
On pretext of applying mehndi woman took house keys from her friend and got it stolen
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

बाहरी दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में एक महिला ने अपनी सहेली के भरोसे का फायदा उठाते हुए मेहंदी लगाने के बहाने उसके घर की चाबियां ले लीं। इसके बाद इन्हीं चाबियों का इस्तेमाल करके उसके घर में से 3.2 लाख रुपये नकद और सोने के गहने चुरा लिए। आरोपी महिला नकदी व गहने लेकर फरार हो गई।

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि इस मामले में आरोपी महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता ने चार अप्रैल को दोपहर एक बजे से शाम पांच बजे के बीच अपने घर में चोरी होने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई। शिकायतकर्ता ने बताया कि अज्ञात लोग उसके बंद घर में घुसे और नकदी और गहने लेकर फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो उसमें एक आरोपी बुर्का पहने हुए एक महिला के साथ घटनास्थल के पास एक बैग ले जाते हुए दिखा। पुलिस को सात अप्रैल को सूचना मिली की एक शख्स चोरी के गहने बेचने की कोशिश में है। इसके बाद सुल्तानपुरी इलाके में छापा मारा गया।

विज्ञापन

पुलिस उपायुक्त सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान राजिंदर (22) के रूप में हुई है और उसे सुल्तानपुरी थानाध्यक्ष सुकराम पाल की टीम ने मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। राजिंदर ने खुलासा किया कि उसने अपनी एक महिला रिश्तेदार की मदद से चोरी की थी, जो शिकायतकर्ता की कई वर्षों से सहेली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed