उमर खालिद और अनिर्बन की जमानत पर सुनवाई आज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रविरोधी नारेबाजी विवाद में गिरफ्तार छात्र उमर खालिद व अनिर्बन भट्टाचार्य ने मंगलवार को पटियाला हाउस कोर्ट में जमानत अर्जी दायर की थी।
फिलहाल अदालत में जमानत याचिका पर सुनवाई हो रही है। गौरतलब है कि इसी मामले में आरोपी जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार को हाईकोर्ट से 2 मार्च को अंतरिम जमानत मिल चुकी है।
इससे पहले तिहाड़ जेल से दोनों आरोपी छात्रों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये सीएमएम सुमित दास के समक्ष पेशी हुई।
दोनों ने 23 फरवरी की रात किया था सरेंडर
पुलिस ने कहा कि अभी मामले की जांच चल रही है, इसलिए दोनों आरोपियों की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी जाए। कोर्ट ने पुलिस के आग्रह व दलीलों के मद्देनजर दोनों आरोपियों की न्यायिक हिरासत अगले 14 दिन के लिए बढ़ा दी।
गौरतलब है कि देशद्रोह के मामले में आरोपी छात्र उमर खालिद व अनिर्बन भट्टाचार्य ने 23 फरवरी की रात पुलिस के समक्ष सरेंडर किया था।
पुलिस ने दावा किया है कि पूछताछ में तीनों आरोपियों ने 22 ऐसे नामों का खुलासा किया है, जो 9 फरवरी के कार्यक्रम के दौरान जेएनयू कैंपस में मौजूद थे।