फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   on Omar Khalid and Anirban's bail hearing today

उमर खालिद और अनिर्बन की जमानत पर सुनवाई आज

Wed, 16 Mar 2016 11:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 16 Mar 2016 11:55 AM IST
विज्ञापन
on Omar Khalid and Anirban's bail hearing today
उमर खालिद

राष्ट्रविरोधी नारेबाजी विवाद में गिरफ्तार छात्र उमर खालिद व अनिर्बन भट्टाचार्य ने मंगलवार को पटियाला हाउस कोर्ट में जमानत अर्जी दायर की थी।

विज्ञापन


फिलहाल अदालत में जमानत याचिका पर सुनवाई हो रही है। गौरतलब है कि इसी मामले में आरोपी जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार को हाईकोर्ट से 2 मार्च को अंतरिम जमानत मिल चुकी है।

इससे पहले तिहाड़ जेल से दोनों आरोपी छात्रों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये सीएमएम सुमित दास के समक्ष पेशी हुई।

दोनों ने 23 फरवरी की रात किया था सरेंडर

on Omar Khalid and Anirban's bail hearing today
कोर्ट

पुलिस ने कहा कि अभी मामले की जांच चल रही है, इसलिए दोनों आरोपियों की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी जाए। कोर्ट ने पुलिस के आग्रह व दलीलों के मद्देनजर दोनों आरोपियों की न्यायिक हिरासत अगले 14 दिन के लिए बढ़ा दी।

गौरतलब है कि देशद्रोह के मामले में आरोपी छात्र उमर खालिद व अनिर्बन भट्टाचार्य ने 23 फरवरी की रात पुलिस के समक्ष सरेंडर किया था।
 
पुलिस ने दावा किया है कि पूछताछ में तीनों आरोपियों ने 22 ऐसे नामों का खुलासा किया है, जो 9 फरवरी के कार्यक्रम के दौरान जेएनयू कैंपस में मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed