फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   On marital Offers: Henna Lgwao tur dal served.

करवाचौथ पर ऑफर : मेहंदी लगवाओ अरहर की दाल फ्री पाओ

Fri, 30 Oct 2015 12:43 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 30 Oct 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
On marital Offers: Henna Lgwao tur dal served.
करवाचौथ पर मेहंदी लगवाने पर अरहर की दाल फ्री मिल रही है। यह ऑफर राजनगर सेक्टर-10 के बाजार की एक कास्मेटिक की दुकान पर था। 10 महिलाओं को 2100 रुपये की मेहंदी लगवाने पर एक किलो अरहर की दाल फ्री दी गई।
विज्ञापन


मेहंदी पर फ्री दाल के ऑफर का लाभ न्यू ब्राइडल महिलाओं ने उठाया। मेहंदी पर फ्री दाल का ऑफर चलाने वाले राजू ने बताया कि दाल की महंगाई इस समय चर्चा का विषय है।
विज्ञापन


हर घर की जरूरत दाल की महंगाई से महिलाएं परेशान हैं, इसलिए मेहंदी पर दाल फ्री का ऑफर देकर लोगों का ध्यान इसकी महंगाई पर आकर्षित करना था।

उन्होंने बताया कि अमूमन नवविवाहिताएं करवाचौथ पर 1500 से 2000 तक की मेहंदी लगवा लेती हैं। ऐसे में इस बार सबसे अधिक मेहंदी लगाने वाली महिलाओं को उपहार स्वरूप अरहर की दाल फ्री दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह से रात आठ बजे तक 10 महिलाओं ने 21 सौ की मेहंदी लगवाई और एक किलो दाल घर लेकर गईं।

आंचल ने बताया कि करवाचौथ पर वैसे भी मेहंदी रचाने की कीमत दोगुनी ही होती है। दोनों हाथ और पैरों पर मेहंदी लगवाने को अमूमन 1500 से दो हजार रुपये लग ही जाते हैं।

ऐसे में 160 से 200 रुपये किलो मिलने वाली दाल फ्री में मिले तो महंगी मेहंदी लगाने का अनुभव भी अलग तरह का है।

देर रात तक हुई खरीदारी
करवाचौथ की तैयारियों में लगी महिलाओं ने बृहस्पतिवार देर रात तक खरीदारी की। मेहंदी रचाने के लिए बाजार में महिलाओं की भीड़ तो थी ही। साथ ही देर रात तक साड़ी और ज्वैलरी की दुकान पर भी महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी।

शाम को मिथुन लग्न में पूजा करने से मिलेगा लाभ
पति की लंबी आयु के लिए करवाचौथ पर निर्जला व्रत रखकर सुहागिनों द्वारा शिव, पार्वती, स्वामी कार्तिकेय के साथ ही गणेश और चंद्रमा की पूजा का विधान है। इसकेसाथ ही इस दिन सुहागिन महिलाओं द्वारा श्रृंगार के सामानों को भी पूजा जाता है।

पंडित दुलीदत्त कौशिक ने बताया कि करवाचौथ पर सूर्योदय से पूर्व स्नान कर व्रत रखने का नियम है। करवाचौथ की पूजा के लिए बालू या मिट्टी की एक वेदी बनाकर भगवान शिव-पार्वती, कार्तिकेय, चंद्रमा और गणेश को स्थापित कर उनकी विधिपूर्वक पूजा करना चाहिए।

पूजा में माता गौरी को लकड़ी के सिंहासन पर विराजें और उन्हें लाल रंग की चुनरी पहना कर सुहाग सामग्री अर्पित करें। इसके बाद उनकेसामने जल से भरा कलश स्थापित करें।


आज 8:24 बजे निकलेगा चांद

पंडित दुलीदत्त कौशिक ने बताया कि बनारस के पंचांग के मुताबिक चंद्रोदय का समय रात 8:39 बजे का है, जबकि राजधानी (दिल्ली) पंचांग के मुताबिक चंद्रोदय का समय 8:24 है।

यूपी में बनारस का पंचांग मान्य है किंतु दिल्ली के करीब होने से गाजियाबाद में चंद्रोदय राजधानी पंचांग के मुताबिक ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed