फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   On International Women Day a goods train operated by women employees departed in Delhi

Delhi: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला कर्मचारियों द्वारा संचालित मालगाड़ी रवाना, लोको पायलट ने कही ये बात

Sat, 08 Mar 2025 02:33 PM IST
Digvijay Singh एजेंसी
एजेंसी Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 08 Mar 2025 02:33 PM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उत्तर रेलवे ने सफदरजंग स्टेशन से महिला कर्मचारियों द्वारा संचालित एक मालगाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

विज्ञापन
On International Women Day a goods train operated by women employees departed in Delhi
लोको पायलट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उत्तर रेलवे ने सफदरजंग स्टेशन से महिला कर्मचारियों द्वारा संचालित एक मालगाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रेलवे स्टेशन की लोको पायलट लक्ष्मी लाकड़ा ने कहा कि मैं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी महिलाओं को अपनी शुभकामनाएं देना चाहती हूं। मैं उन पुरुषों का भी आभार व्यक्त करना चाहती हूं जो अपने जीवन में महिलाओं का साथ देते हैं, जिसकी वजह से महिलाएं सशक्त होती हैं। 

विज्ञापन


लाकड़ा ने बताया कि हम यहां से तुगलकाबाद जाएंगे और वहां चालक दल को प्रभार सौंपेंगे। प्रशासन इस ट्रेन को पूरी तरह से महिला चालक दल द्वारा संचालित कर रहा है। सहायक लोको पायलट, ट्रेन मास्टर, हमारी सभी महिलाएं है। मैं सभी महिलाओं को स्वतंत्र होने के लिए प्रोत्साहित करना चाहती हूं क्योंकि हमारी अपनी पहचान होना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन


उत्तर रेलवे के दिल्ली डीआरएम पुष्पेश आर त्रिपाठी कहते हैं कि रेलवे में महिलाएं अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। आज पूरा स्टेशन महिलाओं द्वारा चलाया जा रहा है, हम महिलाओं को क्रेच की सुविधा देते हैं ताकि वे अपने बच्चों की देखभाल कर सकें। 


वहीं उत्तर रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि भारतीय रेलवे में महिलाओं की भागीदारी धीरे-धीरे बढ़ रही है। जब से पीएम नरेंद्र मोदी ने देश का नेतृत्व करना शुरू किया है, तब से 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' अभियान का असर रेलवे पर दिख रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed