फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   on Country's earth don become emotional, wept as he take first step

ऐसा था डॉन का पहला दिन, सुरक्षा के लिए दौड़ती रही पुलिस

Sat, 07 Nov 2015 09:53 AM IST
Updated Sat, 07 Nov 2015 09:53 AM IST
विज्ञापन
on Country's earth don become emotional, wept as he take first step

27 वर्ष लौटा अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन अपने देश की धरती पर कदम रखते ही रोने लग गया था। अपने देश की धरती पर रखते हुए ही डॉन भावुक होकर रोने लगा था।

विज्ञापन


इसे देश की धरती का जादू ही कहेंगे कि कारतूस से बात करने वाला अंडरवर्ल्ड डॉन की अपने देश की धरती पर कदम रखते हुए आंखें नम हो गई थी और वह काफी देर तक अपना माथा घरती से रगड़ता रहा।

विज्ञापन


पहले उसने देश की धरती को सिर झुलाकर सलाम किया और फिर उसने धरती को होठों से चूमा। अंडरवर्ल्ड के साथ विशेष विमान से साथ उतरे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसकी आंखों से काफी देर तक आंसू बहते रहे। पुलिस अधिकारियों ने उसके इस भावुकता के क्षण में काफी देर तक खलल नहीं दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी उसे देखते रहे

on Country's earth don become emotional, wept as he take first step

पुलिस अधिकारी उसे देखते रहे। छोटा राजन को एयरपोर्ट से लोधी कॉलोनी स्थित सीबीआई मुख्यालय पहुंचाने के लिए दो डमी काफिलों को इस्तेमाल किया गया था।


दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि छोटा राजन को पालम एयरपोर्ट के टेक्नीकल एरिया से सीबीआई हैडक्वार्टर तक लाने के लिए सुरक्षा ऑपरेशन करीब 48 घंटे पहले ही तैयार कर लिया गया था।

सुरक्षा ऑपरेशन को तैयार करने में सीबीआई, रॉ, आईबी और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के अधिकारी शामिल थे। छोटा राजन की सुरक्षा लिए विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों केकरीब 150 जवानों को चुना गया था। इन सुरक्षा जवानों को 50-50 के तीन ग्रुप में बांटा गया था।

राजन को लाने के लिए डमी काफिलों का इस्तेमाल किया गया

on Country's earth don become emotional, wept as he take first step

एयरपोर्ट से छोटा राजन को लाने के लिए दो डमी काफिलों का इस्तेमाल किया गया था। छोटा राजन को तीसरे काफिले से लाया गया था। पालम एयरपोर्ट के लिए टेक्नीकल एरिया से कई गाड़ियों का पहला काफिला करीब पौने छह बजे सीबीआई मुख्यालय पहुंचा।


इसमें काफिले में चल रही बुलेट प्रूफ एसयूवी कार छोटा राजन की डमी के रूप में एक पुलिस अधिकारी बैठा था। दूसरा काफी करीब शुक्रवार सुबह करीब 6.06 बजे लोधी कॉलोनी स्थित स्पेशल सेल के कार्यालय पहुंचा।

यहां पर छोटा राजन के रूप में स्पेशल सेल में तैनात एएसआई को बैठाया गया था। तीसरे काफिल में छोटा राजन था। छोटा राजन का काफिला सुबह 6.10 बजे सीबीआई हैडक्वार्टर पहुंचा था। छोटा राजन के साथ डीसीपी स्तर का अधिकारी बैठा था।

डॉन ने पूरे सफर में किसी से नहीं की बात

on Country's earth don become emotional, wept as he take first step

स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि छोटा राजन के सुरक्षा ऑपरेशन को बहुत ही सीक्रेट रखा गया था। इस ऑपरेशन के दौरान दिल्ली पुलिस समेत सुरक्षा एजेंसियों ने वायरलैस सैटों का प्रयोग नहीं किया था।


एयरपोर्ट से लोधी कॉलोनी तक के करीब 25 मिनट के रास्ते में पीसीआर वैन को अलर्ट किया गया था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार एयरपोर्ट से सीबीआई मुख्यालय तक के सफर के दौरान छोटा राजन ने किसी से बात नहीं की।

जबकि छोटा राजन के पास डीसीपी स्तर का एक अधिकारी बैठा था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार सफर के दौरान छोटा राजन पूरी तरह चुप रहा था।

स्पेशल सेल कार्यालय की सुरक्षा बढ़ाई हुई है

on Country's earth don become emotional, wept as he take first step

भले ही छोटा राजन को सीबीआई मुख्यालय में रखा गया हो मगर स्पेशल सेल के लोधी कॉलोनी स्थित कार्यालय की शुक्रवार को सुरक्षा बढ़ाई हुई थी। स्पेशल सेल के कार्यालय के सामने स्थित रोड को दोनों तरफ से बंद किया हुआ था।


दोनों तरफ काफी पुलिसकर्मी तैनात थे। पुलिसकर्मी अगर किसी को जाने दे रहे थे पूछताछ करने केबाद ही जाने दे रहे थे। सेल कार्यालय के सामने स्थित मेन रोड के अलावा साइड की सड़कों को भी बंद किया हुआ था।

दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार छोटा राजन को एयरपोर्ट से सीबीआई मुख्यालय लाने के लिए दो रूट लगाए गए थे। एक मेन रूट था जबकि दूसरा वैकल्पिक रूट था। ऐन वक्त पर मेन रूट से छोटा राजन को लाने का प्लान को त्याग दिया गया था।

बताया जा रहा है कि छोटा राजन को पालम से सीबीआई हैडक्वाटर तक दूसरे वैकल्पिक रूट से लाया गया था। हालांकि इस रूट पर भी कुछ पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed