फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   on bulandshahr violence governor ram naik says its shameful, ssp inspects crime scene again

बुलंदशहर हिंसा को यूपी के राज्यपाल ने बताया शर्मनाक, एसएसपी ने फिर किया मौका मुआयना

Thu, 13 Dec 2018 05:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद/बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद/बुलंदशहर Updated Thu, 13 Dec 2018 05:36 PM IST
विज्ञापन
on bulandshahr violence governor ram naik says its shameful, ssp inspects crime scene again
- फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद में एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि बुलंदशहर की घटना शर्मनाक है। खास कर समाज व प्रदेश की दृष्टि से, जिस तरह से पुलिस अधिकारी की हत्या की गई।

विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि लेकिन जहां तक मेरा आंकलन है और रिकॉर्ड के आधार पर कह सकता हूं कि प्रदेश में पहले के मुकाबले संगठित अपराध में कमी आई है। लेकिन चोरी, डकैती व महिलाओं के प्रति अपराध बढ़ा है जिसकी रोकथाम की लिए काम करने की जरूरत है।
विज्ञापन


जब उनसे तीन राज्यों में भाजपा की हार के बारे में पूछा गया तो वह बोले कि यह राजनीतिक प्रश्न है और ऐसे विषय पर मैं अपनी राय व्यक्त करना सही नहीं समझता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर बुलंदशहर में पुलिस आज भी मौके पर पहुंची और जांच अभियान जारी रखा। ताजा जानकारी के अनुसार गांव चिंगरावठी में हुए बवाल के नौ दिन बीत जाने के बाद गुरुवार को दो और गिरफ्तारी हुई हैं। पुलिस ने सौरभ निवासी खादमोहन नगर गांव और रमेश जोगी निवासी चिंगरावठी को गिरफ्तार किया है।

12 दिसंबर को गिरफ्तार हुए थे दो और लोग

वहीं, इससे पहले चिंगरावठी गांव के दो और नामजद आरोपी मोहित और नितिन को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया था। गुरुवार को एसएसपी ने एक बार फिर से घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया व साथ ही मातहतों को दिशा निर्देश भी दिए। वीडियो फुटेज में पहचान करने के बाद दोनों की गिरफ्तारी हुई है। इससे पहले जीतू फौजी समेत नौ आरोपियों को जेल भेजे जाने के बाद अब गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है।

हालांकि मुख्य आरोपी योगेश राज समेत कई आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। इनके खिलाफ कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी कर दिया गया है। पुलिस इनकी गिरफ्तारी के लिए चिंगरावठी, महाब, नयाबांस समेत अन्य गांवों में लगातार दबिश दे रही है। दूसरी तरफ इस मामले में नामजद फरार आरोपियों के खिलाफ कुर्की की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed