फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   on breaking traffic laws if your driving license is suspend so your name will be announced on radio

यातायात नियम तोड़ने पर अगर DL हुआ सस्पेंड तो रेडियो पर होगी आपके नाम की घोषणा

Sat, 18 Nov 2017 01:05 PM IST
मनोज कुमार/अमर उजाला, नोएडा
मनोज कुमार/अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 18 Nov 2017 01:05 PM IST
विज्ञापन
on breaking traffic laws if your driving license is suspend so your name will be announced on radio

जिले में जिन लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए जाएंगे, उनकी जानकारी अब रेडियो पर सार्वजनिक की जाएगी। इसके लिए संभागीय परिवहन विभाग ने रेडियो स्टेशन के अधिकारियों और जॉकी से बात कर ली है।

विज्ञापन


यातायात नियम तोड़ने वाले व्यक्ति के लाइसेंस के निलंबन के लिए मौके पर ही संस्तुति करेंगे और उसे रेडियो के माध्यम से प्रचारित करेंगे। ऐसा इसलिए किया जा रहा है कि ताकि लोगों में अधिक जागरूकता लाई जा सके और वह यातायात नियमों का पालन करें।
विज्ञापन


दरअसल, दिल्ली से नोएडा में प्रवेश करते ही लोग हेलमेट उतार देते हैं और सीट बेल्ट हटा लेते हैं। इससे गौतमबुद्धनगर की छवि तो धूमिल हो ही रही है, साथ ही यातायात नियमों का भी पालन नहीं हो पा रहा है। अब तक 181 लोगों के लाइसेंस निलंबित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब यातायात नियम तोड़ने वालों की विभाग के अधिकारी रेडियो पर जानकारी सार्वजनिक करेंगे। इसमें जिस व्यक्ति का लाइसेंस निलंबित होगा, उसके नाम और पते के साथ कई अन्य जानकारियों को भी सार्वजनिक किया जाएगा।

नहीं मिलेगा बीमा क्लेम

on breaking traffic laws if your driving license is suspend so your name will be announced on radio

गौतमबुद्धनगर में नियमों की अवहेलना करने वालों के लाइसेंस निलंबित करने के बाद अब संभागीय परिवहन विभाग की ओर से उन्हें वाहन न चलाने की चेतावनी देते हुए पत्र भेजने शुरू कर दिए गए हैं।

इसमें साफ-साफ लिखा है कि यदि डीएल निलंबन के दौरान उन्होंने कोई वाहन चलाया और उससे हादसा हुआ या किसी दूसरे व्यक्ति अथवा किसी संपत्ति को नुकसान होता है, तो उस दशा में चालक के सभी प्रकार के बीमे लैप्स हो जाएंगे। यदि किसी सामने वाले व्यक्ति का वाहन क्षतिग्रस्त होता है, तो उसकी भरपाई भी करनी होगी। साथ ही बिना डीएल के वाहन चलाने पर सजा का प्रावधान है।

जिले में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या कम करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है, ताकि लोग यातायात नियमों का उल्लंघन न करें। जो लोग नियमों को तोड़ेंगे, उनके नाम रेडियो पर सार्वजनिक किए जाएंगे। चूंकि व्यक्ति की जान से बढ़कर कुछ नहीं है। अब रेडियो एफएम का सहारा लेकर लोगों को जागरूक किया जाएगा।-हिमेश तिवारी, एआरटीओ प्रवर्तन

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। परिवहन विभाग और यातायात पुलिस को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वह नियम तोड़ने पर सीधे लाइसेंस निलंबित करें।-बीएन सिंह, जिलाधिकारी, गौतमबुद्धनगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed