फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   on aap Leader petition court want an explanation from jaitely

आप नेता की याचिका पर अरूण जेटली से जवाब-तलब

Fri, 11 Mar 2016 08:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 11 Mar 2016 08:50 AM IST
विज्ञापन
on aap Leader  petition court want an explanation from jaitely
अरुण जेटली - फोटो : amar ujala

आम आदमी पार्टी नेता आशुतोष कुमार ने केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के उस आवेदन पर आपत्ति जताई है, जिसमें उनके खिलाफ दायर मानहानि मामले में नए आरोप लगाए गए हैं।

विज्ञापन


उन्होंने इस आवेदन को खारिज करने का आग्रह किया है। अदालत ने इस मुद्दे पर अरुण जेटली को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। जेटली ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, आशुतोष सहित छह के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था।
विज्ञापन


न्यायमूर्ति विपिन सांघी ने जेटली को 19 तक स्पष्ट करने का निर्देश दिया है कि क्यों न आशुतोष के आवेदन को स्वीकार कर लिया जाए। आशुतोष ने जेटली के उस तर्क को चुनौती दी है कि संयुक्त रजिस्ट्रार के समक्ष दिए साक्ष्यों में इस नए आरोपों को साथ रखा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पक्ष इस मुद्दे पर संयुक्त रजिस्ट्रार के समक्ष पेश हों: कोर्ट

on aap Leader  petition court want an explanation from jaitely
चंडीगढ़ कोर्ट, हाईकोर्ट, अदालत, न्यायालय - फोटो : file photo

जेटली की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता संदीप सेठी, राजीव नायर और प्रतिभा मनिंदर सिंह ने तर्क रखा कि सभी दस्तावेज मुख्य रूप से दायर याचिका का ही हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि इन साक्ष्यों का मुख्य याचिका में हवाला नहीं दिया गया है।

आशुतोष की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता एचएस फुलका ने आपत्ति जताते हुए कहा कि वे स्पष्ट करें कि मुख्य याचिका में तथ्य नहीं हैं। वर्तमान में इस प्रकार के साक्ष्य नहीं दिए जा सकते। अदालत ने स्पष्ट किया के दोनों पक्ष इस मुद्दे पर संयुक्त रजिस्ट्रार के समक्ष पेश हों।

गौरतलब है कि अरुण जेटली ने डीडीसीए में कथित अनियमितताओं के सिलसिले में उन्हें और उनके परिवार के खिलाफ बयानबाजी करने पर केजरीवाल, राघव चड्ढा, कुमार विश्वास, आशुतोष, संजय सिंह और दीपक बाजपेयी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था। उन्होंने इन सभी से 10 करोड़ बतौर मुआवजा दिलवाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed