{"_id":"50c534d2c639f805474a8df16b589237","slug":"on-29-january-two-metro-stations-will-remain-close-till-evening-6-pm-hindi-news-pt","type":"story","status":"publish","title_hn":"29 जनवरी को दोपहर बाद बंद रहेंगे ये मेट्रो स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
29 जनवरी को दोपहर बाद बंद रहेंगे ये मेट्रो स्टेशन
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 28 Jan 2016 01:47 PM IST
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस समारोह के आखिरी कार्यक्रम यानी बीटिंग रिट्रीट के चलते केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन 29 जनवरी को दोपहर बाद बंद रहेंगे। सुरक्षा के मद्देनजर डीएमआरसी ने यह फैसला किया है।
विज्ञापन
डीएमआरसी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर कम्युनिकेशन कॉरपोरेट अनुज दयाल के मुताबिक, केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन दोपहर दो बजे से शाम साढ़े छह बजे तक बंद रहेंगे।
विज्ञापन
हालांकि इस दौरान केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन (समयपुर बादली से हुड्डा सिटी सेंटर के बीच चलने वाली येलो लाइन और एस्कॉर्ट मुजेसर से आईटीओ के बीच चलने वाली वायलट लाइन) पर यात्रियों को इंटरचेंज की सुविधा मिलती रहेगी।
विज्ञापन