{"_id":"61cf13c928a1d772431f554c","slug":"omicron-varient-found-in-57-more-people-in-delhi-89-patients-got-discharged","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: 57 और लोगों में मिला ओमिक्रॉन, बच्चे भी आ रहे चपेट में, 89 मरीजों को मिली छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: 57 और लोगों में मिला ओमिक्रॉन, बच्चे भी आ रहे चपेट में, 89 मरीजों को मिली छुट्टी
Fri, 31 Dec 2021 07:59 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 31 Dec 2021 07:59 PM IST
सार
लोकनायक अस्पताल के निदेशक डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि 110 ओमिक्रॉन मरीजों की पहचान उनके यहां हुई है जिनमें से 89 रोगियों को छुट्टी मिल गई है। दिल्ली के अन्य अस्पतालों में भी ओमिक्रॉन मरीजों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
Omicron
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में लगातार ओमिक्रॉन और कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। पिछले एक दिन में 57 और लोगों में ओमिक्रॉन मिला है। इस दौरान व्यस्कों की तरह बच्चों में भी ओमिक्रॉन के मामले मिलना शुरू हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अभी तक चार बच्चे ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित मिले हैं। सभी में सामान्य असर है। इसी के साथ ही दिल्ली में कुल ओमिक्रॉन के मामले बढ़कर 320 हुए हैं। इनमें से 89 मरीजों को छुट्टी मिली है। विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि चार में से दो बच्चों को छुट़्टी भी दी जा चुकी है।
विज्ञापन
लोकनायक अस्पताल के निदेशक डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि 110 ओमिक्रॉन मरीजों की पहचान उनके यहां हुई है जिनमें से 89 रोगियों को छुट्टी मिल गई है। दिल्ली के अन्य अस्पतालों में भी ओमिक्रॉन मरीजों का उपचार चल रहा है। डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि उनके यहां भर्ती दो बच्चों को छुट्टी दी गई है। इनमें एक 16 और दूसरा बच्चा 11 वर्षीय है। अभी तक किसी भी मरीज को ऑक्सीजन सपोर्ट की जरूरत नहीं है। सभी में हल्के लक्षण हैं।
विज्ञापन
दरअसल शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी रिपोर्ट के अनुसार अब तक देश में कुल 1,270 ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है। जिसमें से 320 दिल्ली में है। महाराष्ट्र 450 मरीजों के साथ अब नंवर एक पर है। दिल्ली में एक दिन पहले तक कुल 263 मरीज थे, जो शुक्रवार को बढ़कर 320 हो गया है। दिल्ली में सबसे ज्यादा ओमिक्रॉन के मरीजों का इलाज लोकनायक अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
इधर सरकार ने शुरू की तैयारी
ओमिक्रॉन को देखते हुए सरकार ने छह हजार डी-टाइप सिलेंडर खरीदे हैं। एक डी-टाइप सिलेंडर में 46 लीटर ऑक्सीजन हो सकती है। दिल्ली परिवहन निगम के पास 9,115 सिलेंडर हैं। इनके अलावा पांच जनवरी तक चार और प्लांट लगाए जा रहे हैं। इस सप्ताह 12.5 मीट्रिक टन क्षमता वाले दो क्रायोजेनिक बॉटलिंग प्लांट चालू होंगे। इनसे 1,400 जंबो सिलेंडरों को रिफिल किया जा सकता है।