मोदी और संघ के करीबी होने का मिला इनाम!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार ने ओमप्रकाश कोहली को गुजरात का नया राज्यपाल बनाया है। नोएडा शहर के लिए यह गर्व की बात है। बचपन से आरएसएस से जुड़े ओमप्रकाश सेक्टर-50 में रहते हैं।
केंद्र सरकार का आभार जताते हुए उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता संविधान के अंतर्गत निर्वाचित सरकार के साथ सामंजस्य बैठाकर कार्य करने की होगी। क्योंकि किसी भी प्रदेश का विकास राज्यपाल और सरकार की प्राथमिकता होती है।
दूसरी तरफ बीजेपी में नई पीढ़ी के उदय को सही ठहराते हुए कहा कि जब तक पुराने नेता पद नहीं छोड़ेंगे तो नए नेता कैसे आएंगे। सभी को इसका सम्मान करते हुए पार्टी के हित में निर्णय लेना चाहिए। देशबंधु कॉलेज में शिक्षक रहे ओमप्रकाश का आरडब्ल्यूए अध्यक्ष विमल शर्मा ने स्वागत किया।
संघ के साथ ही बढ़ी मोदी से नजदीकी
गुजरात के नए राज्यपाल ओमप्रकाश कोहली को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नजदीकियों का लाभ मिला है। वे मोदी के साथ भी लंबे समय तक कार्य कर चुके हैं। कोहली जब 1993-94 में दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष थे तब मोदी बीजेपी के महासचिव पद पर कार्यरत थे।
ओमप्रकाश और नरेंद्र मोदी के बीच नजदीकियां बढ़ीं। इसके बाद जब कोहली बीजेपी आंतरिक चुनाव के अधिकारी थे तब मोदी अखिल भारतीय सदस्यता प्रभारी थे। 1994-2000 तक राज्यसभा सांसद रहे।
राज्यपाल बनने से पहले 2014 लोकसभा चुनाव में केंद्रीय बीजेपी कार्यालय के सचिव रहे। उन्होंने बताया कि आरएसएस से उनका जुड़ाव बचपन में हुआ। उम्र क्या होगी ठीक से उन्हें भी नहीं मालूम। इसके बाद एबीवीपी में कार्य करने लगे और राष्ट्रीय अध्यक्ष बने।