मोदी और शाह को टक्कर देने उतरा 80 साल का धुरंधर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के स्टार प्रचारकों नरेंद्र मोदी एवं अमित शाह को जवाब देने के लिए इंडियन नेशनल लोकदल सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला भी खुलकर मैदान में उतर आए हैं।
जींद रैली में मंच साझा करने से अदालत की खफा से बेपरवाह उन्होंने मंगलवार से प्रदेश के युवाओं को पार्टी की ओर आकर्षित करने का बड़ा अभियान छेड़ दिया है।
चौटाला के पिटारे में प्रदेश के 46 फीसदी युवा वोटरों को रिझाने के लिए एक से बढ़कर नुस्खे हैं। जिसका खुले तौर पर इस्तेमाल शुरू कर दिया है। उल्लेखनीय है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह हरियाणा में पिछले दो दिनों से ताबड़-तोड़ चुनाव प्रचार में लगे हैं। इस कड़ी में मंगलवार को गुड़गांव भी आए।
अमेरिका दौरा पूरा कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हरियाणा के चुनाव कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं।
युवा वोटरों के लिए चौटाला के खास ऑफर
पिछले दो दिनों से भाजपा ने सूबे में, चलो चलें मोदी के साथ-नाम से व्यापक प्रचार अभियान भी शुरू कर दिया है। जबकि कांग्रेस के चुनाव प्रचार की 40 धुरंधरों को प्रचार टीम भी शीघ्र ही मैदान में उतरने वाली है।
ऐसे में सूबे की तीसरी बड़ी सियासी शक्ति मानी जाने वाली इनेलो कहीं प्रचार में पिछड़ न जाए, इसके लिए पार्टी सुप्रीमो को आगे आना पड़ा। उन्होंने अपने चुनाव प्रचार को सफल बनाने के लिए युवा मतदाता को टारगेट किया है।
कुछ दिनों पहले पार्टी के सीनियर लीडर अभय चौटाला ने प्राइवेट नौकरी में युवाओं को 30 फीसदी आरक्षण देने का नारा दिया था। इससे बदल कर मंगलवार से हरियाणा के न्यूज चैनलों में ओमप्रकाश चौटाला युवाओं को नौकरी में 50 फीसदी तक आरक्षण देने की बात कहते नजर आ रहे हैं।
यही नहीं उन्होंने प्रदेश में सरकार बनने पर युवाओं को भत्ते के रूप में बड़ी राशि देने का ऐलान किया है। इसके तहत दस जाम दो पास विद्यार्थियों को पांच हजार और स्नातक-स्नातकोत्तर विद्यार्थियों को 8 से 10 हजार रुपये मासिक भत्ता देने की बात कही जा रही है, जो मौजूदा सरकारी दर से कई गुणा अधिक है।